Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, ट्रैफिक चालान सिस्टम में बदलाव Zirakpur: भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, ममता एन्क्लेव के डेढ़ सौ लोग पार्टी में शामिल Panchkula: नौनाथ झंडा यात्रा में दिखी आस्था की शक्ति, 6 मई को खास आयोजन Chandigarh: इंडियन ओशन की धुनों पर झूमा शहर, फ़ंडरेजर बना यादगार Zirakpur: बलटाना शिव मंदिर में बदलाव, हर महीने सार्वजनिक होगा हिसाब Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात
Logo
Uturn Time
"पारदर्शिता और धार्मिक आयोजन पर जोर, शिव मंदिर में नई पहल"
जीरकपुर: बलटाना के शिव एंक्लेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक माह पहले गठित नई कमेटी अब सक्रिय रूप से काम कर रही है और मंदिर के संचालन में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है। कमेटी के अध्यक्ष भगवत सिंह सोही, प्रधान नेहा शर्मा, उपप्रधान परमिंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी अश्विनी चौहान, सेक्रेटरी विकास गुप्ता और कैशियर रामभज गर्ग सहित अन्य सदस्य मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधान नेहा शर्मा ने बताया कि कमेटी द्वारा सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने जब दान पात्र खोला गया, उस समय कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड विधिवत रजिस्टर में दर्ज किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि अब हर महीने की 25 तारीख को दान पात्र कमेटी सदस्यों की मौजूदगी में खोला जाएगा और प्राप्त राशि का पूरा लेखा-जोखा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। पिछले महीने दान पात्र से करीब 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसे मंदिर के रखरखाव और विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को मंदिर परिसर में चार नए दान पात्र भी स्थापित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग कर सकें। कमेटी ने भविष्य में मंदिर में भजन संध्या आयोजित करने की योजना भी बनाई है, जिससे आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक जोड़ा जा सके। नई कमेटी की पारदर्शी कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के लोगों में संतोष देखा जा रहा है और स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि मंदिर का विकास इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।