Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
इनडायरेक्ट टैक्सेज़ कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, लुधियाना की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
लुधियाना | 4 फरवरी 2026 इनडायरेक्ट टैक्सेज़ कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, लुधियाना की वर्ष 2026 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट सी. ए. राजीव के. शर्मा को पुनः एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। गौरतलब है कि सी. ए. राजीव के. शर्मा वर्ष 2025 में भी प्रधान पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे पूर्व वे वर्ष 2023 और 2024 की कार्यकारिणी में सचिव के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं। नवगठित कार्यकारिणी में सी. ए. अमनजोत कौर को उप-प्रधान, सी. ए. विशाल गर्ग को सचिव तथा सी. ए. पंकज सिंगला को सह-सचिव चुना गया है। वहीं सी. ए. राजीव बंसल, सी. ए. राहुल अग्रवाल और सी. ए. ऋषि तायल को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारी प्रधान: सी. ए. राजीव के. शर्मा (मो. 9814214503) उप-प्रधान: सी. ए. अमनजोत कौर सचिव: सी. ए. विशाल गर्ग (मो. 9814133353) सह-सचिव: सी. ए. पंकज सिंगला कार्यकारी सदस्य: सी. ए. राजीव बंसल, सी. ए. राहुल अग्रवाल, सी. ए. ऋषि तायल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रधान सी. ए. राजीव के. शर्मा एवं सचिव सी. ए. विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि इनडायरेक्ट टैक्सेज़ कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, लुधियाना जी.एस.टी. एवं अन्य अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य अप्रत्यक्ष करों से संबंधित कानूनों के निर्माण एवं सुधार में केंद्र और राज्य सरकारों को सहयोग देना, कर कानूनों के अध्ययन को प्रोत्साहित करना, ज्ञान का प्रसार करना तथा सदस्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनकी प्रैक्टिस के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु मंच प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि इनडायरेक्ट टैक्सेज़ कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, लुधियाना का गठन वर्ष 2016 में हुआ था। एसोसिएशन सेमिनारों, व्याख्यानों और विचार-विमर्श के माध्यम से जी.एस.टी. एवं अन्य इनडायरेक्ट टैक्स कानूनों में होने वाले समय-समय पर बदलावों की जानकारी अपने सदस्यों के साथ साझा करती रही है। इसके अतिरिक्त, एसोसिएशन अपने सदस्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के हितों एवं अधिकारों की रक्षा हेतु केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC), केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष उनके मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाती रही है।