जीरकपुर के नजदीकी गांव छत में पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा की मौजूदगी में कई परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी नेताओं के अनुसार नए सदस्य सरकार की नीतियों और कामकाज से प्रभावित होकर ‘आप’ से जुड़े हैं। सुभाष शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए सम्मान और समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने 2027 में पार्टी की दोबारा सरकार बनने का दावा भी किया।
ज़ीरकपुर : पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा की मौजूदगी में ज़ीरकपुर के नजदीकी गांव छत के कई परिवारों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि नए सदस्यों ने पंजाब सरकार की नीतियों और आम आदमी पार्टी के कामकाज से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा है।
सुभाष शर्मा ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके कार्यों को समय पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
2027 में फिर सरकार बनाने का किया दावा
शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी दोबारा जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और परिवारों से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी काम कर रही है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की संयुक्त सचिव स्वीटी शर्मा, हरजिंदर सिंह भुडा, अमृतपाल सिंह, स्वर्ण सिंह टिवाणा, बलविंदर सिंह आलमगीर, सोनू, गुरचरण सिंह, गुरमीत सिंह, बनारसी दास, प्रिंस और सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।