링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
Zirakpur: जीरकपुर में बिल्डर के सेल्स ऑफिस पर दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग, रंगदारी की पुरानी धमकियों से जुड़ी जांच; नकाबपोश हमलावर फरार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना में फिर लौटीं ‘क्राइम सॉल्वर’ रूपिंदर कौर भट्टी, ADCP Investigation और EO Wing का संभाला चार्ज Panchkula: शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भगवान शिव की भक्ति से सत्य और सदाचार का संदेश Ludhiana: एलएसएससी इंटर-स्कूल स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने हासिल किया द्वितीय स्थान Chandigarh: ‘असफलता को अपनी पहचान न बनने दें, मेहनत को बनाएं अपनी ताकत’ : युवाओं से बोले सीएम सैनी Amritsar: ‘सतौज से संसद’ डॉक्यूमेंट्री 2027 चुनाव की तैयारी, पंजाब को प्रचार नहीं सरकार का रिपोर्ट कार्ड चाहिए : प्रो. सरचंद ख्याला Panipat: विमुक्त, घुमंतू और टपरीवास समुदाय के उत्थान को लेकर प्रशासन गंभीर, योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता : जसमेर बंजारा Panipat: देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर Zirakpur: लालड़ू-हंडेसरा में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, बाजार व निजी स्कूल बंद; हंडेसरा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर उठाई बंदी सिंहों की रिहाई की मांग Zirakpur: जीरकपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, मुख्य बाजारों में शटर डाउन तो मॉल और ब्रांडेड शोरूम में जारी रहा कारोबार Lalru : लालड़ू नगर कौंसिल का बड़ा फैसला: 80 सफाई कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाएगा, नए ट्यूबवेल व सीवरेज पाइपलाइन को मंजूरी Zirakpur: जीरकपुर के गांव छत में कई परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन, सुभाष शर्मा ने किया स्वागत; 2027 में दोबारा सरकार बनाने का दावा Zirakpur: जीरकपुर में बिल्डर के सेल्स ऑफिस पर दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग, रंगदारी की पुरानी धमकियों से जुड़ी जांच; नकाबपोश हमलावर फरार
Logo
Uturn Time
जीरकपुर के सिंघपुरा रोड स्थित एक बिल्डर के सेल्स ऑफिस पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियां ऑफिस के गेट पर लगीं और आरोपी फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बिल्डर अमित दुआ ने पहले पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाली कॉल मिलने का दावा किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीरकपुर : ट्राईसिटी में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार सुबह जीरकपुर के सिंघपुरा रोड स्थित एक बिल्डर के सेल्स ऑफिस पर हुई फायरिंग की घटना ने न केवल पुलिस व्यवस्था बल्कि कारोबारियों में बढ़ती असुरक्षा की भावना को भी उजागर कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी और धमकियों से जोडक़र देखा जा रहा है, क्योंकि पीडि़त बिल्डर ने दावा किया है कि उसे पहले भी करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने वाली कॉल आ चुकी हैं। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। सिंघपुरा रोड स्थित प्रोजेक्ट रजेरो ऐलीना के सेल्स ऑफिस के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ऑफिस के गेट तक आया और लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां सेल्स ऑफिस के एंट्री गेट पर लगीं। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर सिंघपुरा चौक की ओर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात फायरिंग की पूरी घटना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। घटना के समय बिल्डर अमित दुआ स्वयं ऑफिस में मौजूद थे। अचानक चली गोलियों की आवाज से कर्मचारियों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुरानी धमकियों से जुड़ रही जांच की कडिय़ां बिल्डर अमित दुआ ने दावा किया है कि करीब एक वर्ष पहले उन्हें पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के लिए फोन आया था। उन्होंने उस समय जीरकपुर पुलिस को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दुआ का आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें समय-समय पर धमकी भरे फोन आते रहे। ऐसे में उन्हें आशंका है कि फायरिंग का मकसद उन्हें डराना और दबाव बनाना हो सकता है। रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ी चिंता घटना के बाद रियल एस्टेट कारोबारियों में भी चिंता का माहौल है। दिनदहाड़े एक व्यस्त इलाके में स्थित सेल्स ऑफिस को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि यदि पहले मिली धमकियों की गंभीरता से जांच होती तो शायद ऐसी घटना टाली जा सकती थी। पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान, उनके भागने के रूट और संभावित मकसद का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग केवल धमकाने के लिए की गई या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी। कोट्स अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर लिया जाएगा। पिछली धमकियों की भी जांच की जाएगी। गजलप्रीत कौर, एएसपी जीरकपुर सवाल जो जवाब मांग रहे हैं -यदि पहले रंगदारी की शिकायत दी गई थी तो उस पर क्या कार्रवाई हुई? -क्या फायरिंग का संबंध पुरानी धमकियों से है? -क्या हमलावर किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं? -कारोबारी वर्ग की सुरक्षा के लिए पुलिस की क्या रणनीति है? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग ने जीरकपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।