सेक्टर-44 स्थित शहीद ऊधम सिंह भवन में बंदी सिख मोर्चे से जुड़े सेवादारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीते दिन मोर्चे के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की। राजा सिंह समेत अन्य सेवादारों ने पंजाब और केंद्र सरकार से जथेदार जगतार सिंह हवारा को उनकी मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए कम से कम पांच दिन की पैरोल देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हवारा को मां के अंतिम समय में परिवार के साथ रहने और धार्मिक रस्मों में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए। सेवादारों के अनुसार अखंड पाठ साहिब की पूर्णता में करीब तीन दिन लगते हैं। मोर्चे के समर्थन में पहुंचे हिंदू समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी पर भी उन्होंने आपत्ति जताते हुए संवेदनशीलता बरतने की अपील की।
चंडीगढ़ : सेक्टर-44 स्थित शहीद ऊधम सिंह भवन में बंदी सिख मोर्चे से जुड़े सेवादारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीते दिन मोर्चे के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की। राजा सिंह और अन्य सेवादारों ने पंजाब व केंद्र सरकार से जथेदार जगतार सिंह हवारा को उनकी मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए कम से कम पांच दिन की पैरोल देने की अपील की।
सेवादारों ने कहा कि हवारा को मां के अंतिम समय में परिवार के साथ रहने और धार्मिक रस्मों में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अखंड पाठ साहिब की पूर्णता में करीब तीन दिन लगते हैं।
मोर्चे का समर्थन करने पहुंचे हिंदू समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी पर भी सेवादारों ने आपत्ति जताई। उन्होंने गिरफ्तार लोगों के मामले में संवेदनशीलता बरतने और उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही सरकार से हवारा को मानवीय आधार पर तत्काल पैरोल देने की अपील की।