चंडीगढ़ नगर निगम ने रविवार को अवैध रेहड़ियों और अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ शहरभर में विशेष अभियान चलाया। लोगों की शिकायतों के बाद प्रवर्तन टीमों ने सेक्टर-20 में अवैध रूप से लगाई जा रही आइसक्रीम रेहड़ियों को जब्त किया। सेक्टर-27 स्थित राधा स्वामी भवन के पास भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा रॉक गार्डन और सुखना लेक के आसपास सार्वजनिक स्थानों से अवैध वेंडिंग व अतिक्रमण हटाया गया। निगम के अनुसार दिनभर की कार्रवाई में कुल 80 रेहड़ियां जब्त की गईं और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ ने अवैध रेहड़ियों और अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ रविवार को शहरभर में विशेष अभियान चलाया। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम की प्रवर्तन टीमों ने कई प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की।
सेक्टर-20 में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से लगाई जा रही आइसक्रीम रेहड़ियों को निशाना बनाया गया और उन्हें जब्त कर लिया गया। इसके अलावा सेक्टर-27 स्थित राधा स्वामी भवन के पास भी अनधिकृत रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
निगम की टीमों ने रॉक गार्डन और सुखना लेक के आसपास भी अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर अवैध वेंडिंग और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दिनभर चली कार्रवाई के दौरान कुल 80 अवैध रेहड़ियां जब्त की गईं।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण और अनधिकृत वेंडिंग से मुक्त रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।