सेक्टर-20 स्थित सनसिटी सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरविनकेयर फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शिविर का उद्घाटन किया, जबकि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। फाउंडेशन संस्थापक अतुल गर्ग ने बताया कि अपने भाई की स्मृति में हर वर्ष शिविर लगाया जाता है। सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल की टीम ने 150 यूनिट रक्त एकत्र किया। मंत्री ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए समाजसेवा के ऐसे प्रयासों से जुड़ने की अपील की।
पंचकूला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-20 स्थित सनसिटी सोसायटी में अरविनकेयर फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के संस्थापक अतुल गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि वे अपने भाई की स्मृति में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।
श्रुति चौधरी ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरत के समय रक्तदान किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए समाज सेवा के ऐसे प्रयासों से जुड़ने का आह्वान किया।
शिविर में सरकारी अस्पताल सेक्टर-16, चंडीगढ़ की टीम ने रक्त एकत्रित किया। कुल 150 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। स्माइल फॉरएवर के अजय गुप्ता ने आयोजन में सहयोग दिया। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रियंका कुंडलस, दीपक गर्ग, राकेश गोयल, पंकज कपूर, नेहा महाजन और दिनेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।