ddos for hiredstatdstat l4링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음dstatip stressercasibombetciocasibomcasibomcasibom girişcascasibom telegramstarzbetstarzbetstarzbet girişstarzbet güncel girişgrandpashabet 8254holiganbet 7670jojobet 8232holiganbet 7671jojobet 8231jojobet 8231casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음
Hoshiarpur: पंजाब के विकास को नई रफ्तार, शहीदों के सपनों वाला ‘रंगला पंजाब’ बनाएंगे : रवजोत सिंह - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
बीवीएम दुगरी में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हांसी में किसानों-पुलिस में टकराव, SP-DSP समेत कई घायल दुर्भाग्यपूर्ण.! आजादी के 80 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता संघर्षरत : ओंकार सिंह पी.के.आर.जैन वाटिका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस Chandigarh: गोवा की आजादी के नायक शहीद करनैल सिंह ईसड़ू को नमन, युवाओं से बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील : श्री हरपाल सिंह चीमा Hoshiarpur: पंजाब के विकास को नई रफ्तार, शहीदों के सपनों वाला ‘रंगला पंजाब’ बनाएंगे : रवजोत सिंह Hussainiwala: हुसैनीवाला में 24.99 करोड़ का हेरिटेज कॉम्प्लेक्स बनेगा, शहीदों की विरासत को मिलेगा नया स्वरूप: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पंचकूला पुलिस का शानदार प्रदर्शन: महिला प्लाटून ने मार्च पास्ट में हासिल किया प्रथम स्थान Chandigarh: लुधियाना में तिरंगा फहराकर बोले वित्त मंत्री चीमा, शहीदों के सपनों का पंजाब बना रही मान सरकार सुषमा क्रेसेंट में देशभक्ति के रंग, पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने फहराया तिरंगा Chandigarh: पंजाब में भूमि अधिग्रहण का हिसाब, सरकार ने विकास प्राधिकरणों से मांगे 1,000 करोड़ रुपये New Delhi: 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील! भारत में बनेंगे 94 राफेल, फ्रांस ने सौंपा 114 लड़ाकू विमानों का प्रस्ताव
Logo
Uturn Time
होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री ने फहराया तिरंगा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां; सैनिक परिवारों की सहायता बढ़ाने, महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने, मुफ्त बस यात्रा, स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाओं और नशे के खिलाफ अभियान को बताया प्राथमिकता। गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट, सोमवार 17 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया।
चंडीगढ़/होशियारपुर : पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि हम सभी को पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि देश के महान शहीदों द्वारा संजोए सपनों को साकार किया जा सके। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने और परेड का निरीक्षण करने के बाद संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए अभूतपूर्व विकास एवं कल्याणकारी कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने देश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं, जिसके कारण पंजाब देश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के मानचित्र पर विशेष स्थान रखता है। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा, ऊधम सिंह, मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राय, शहीद दीवान सिंह काले पानी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और स्वतंत्रता के लिए लड़े गए संघर्ष में पंजाबियों ने सबसे अधिक कुर्बानियां दी हैं। पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों के दौरान किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों को मिलने वाली पेंशन 9400 रुपये से बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए मावां-धियां सत्कार योजना के तहत अब तक राज्य की 74 लाख 59 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 2274.42 करोड़ रुपये की वित्तीय राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयासों से पिछले चार वर्षों के दौरान 28,734 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3 लाख महिलाओं को स्व-सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी पूरी तरह बरकरार है। आशीर्वाद योजना के तहत 51,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है और वर्ष 2025-26 के दौरान 62 हजार से अधिक लाभार्थियों को 318.32 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। मुख्यमंत्री मेरी रसोई योजना के बारे में बात करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि 2800 नए डिपो होल्डरों को लाइसेंस सौंपे गए हैं और नए राशन डिपो खुलने से राशन कार्ड धारकों को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरी रसोई योजना के तहत राशन किटें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिनमें रसोई के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के साथ-साथ मावां-धियां सत्कार योजना का लाभ भी लोगों तक पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 900 से अधिक सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी, ताकि राज्य की आने वाली पीढ़ियां इस बुराई से दूर रह सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा 25 हजार से अधिक लोगों को मौके पर प्राथमिक सहायता प्रदान कर बचाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों के 361 विद्यार्थियों ने जेईई मेन और 64 विद्यार्थियों ने जेईई प्राइमरी, जबकि 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि परिवहन हर क्षेत्र की तरक्की के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और लोक निर्माण विभाग ने राज्य में 45 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 1279 नई बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे सरकारी बसों की संख्या बढ़कर 3546 हो जाएगी, जो पिछले दो दशकों में सबसे बड़ी वृद्धि है। गांवों के सर्वांगीण विकास की बात करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अपील पर इस बार 2670 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जिन्हें पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपये प्रति पंचायत के हिसाब से 133 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा घरों के नजदीक ही सेवा केंद्रों के माध्यम से 437 नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और लोग 1076 पर फोन करके भी इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रोजेक्ट के माध्यम से पारदर्शी ढंग से अब तक 3.70 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न सुधारों के तहत जेलों को केवल सजा देने वाली जगहों के बजाय सुरक्षा, आधुनिकीकरण, सुधार और पुनर्वास के केंद्रों के रूप में विकसित करने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में 14 लाख कृषि ट्यूबवेलों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा के तहत वर्ष 2025-26 के दौरान 9992 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है और किसानों को धान के सीजन के दौरान 8 घंटे से अधिक समय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य में 60.30 लाख एकड़ भूमि के लिए नहरी पानी से सिंचाई की व्यवस्था की है, जिस पर 7200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करने वाला पहला राज्य बना पंजाब प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करने वाला पंजाब पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि एनआरआई अपनी समस्याएं व्हाट्सऐप नंबर 90560-09884 पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में बसे पंजाबियों के लिए ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अब तक 21,103 दस्तावेजों को काउंटर-साइन किया गया है। श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व अभूतपूर्व ढंग से मनाया जाएगा, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों का सम्मान करते हुए लोगों की भावनाओं के अनुरूप विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व बेहतर ढंग से मनाया जायेगा जिसके लिए 100 करोड़ रूपये बजट रखा गया है इसी के मद्देनजर पंजाब में 650 एकड़ भूमि पर गुरु जी के नाम पर बगीचियां स्थापित की जा रही हैं तथा प्रत्येक जिले में साढ़े 6 लाख पौधे लगाने और साढ़े 6 लाख स्मृति झंडे वितरित करने का अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में 53 नानक बगीचियां, 6 पवित्र वन और सड़कों के किनारे लगभग 5 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। सोमवार को जिले के स्कूलों में रहेगी छुट्टी कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह के समापन पर जिले के सभी स्कूलों में सोमवार, 17 अगस्त को छुट्टी का ऐलान किया। जिला स्तरीय समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक और परेड कमांडर डीएसपी कुलवंत सिंह सहित जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर डीएसपी कुलवंत सिंह और सेकेंड-इन-कमांड इंस्पेक्टर जसवीर कौर के नेतृत्व में परेड में पंजाब पुलिस के जवानों, पीआरटीसी जहानखेलां के महिला विंग, पंजाब पुलिस महिला विंग, पंजाब होमगार्ड्स, एनसीसी 12 पंजाब बटालियन, गर्ल्स गाइड्स, स्काउट्स की टुकड़ियों तथा पीआरटीसी जहानखेलां के बैंड ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण, विधायक डॉ. इशांक कुमार, मेयर प्रवीण सैनी, चेयरमैन बैकफिंको पंजाब संदीप सैनी, चेयरमैन जिला योजना समिति कर्मजीत कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट गुरविंदर सिंह पाबला, चेयरमैन मार्केट कमेटी होशियारपुर जसपाल सिंह चेची, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर संदीप चेची, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजिंदर अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।