ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişjojobetcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomjojobet
Jagraon: ‘ग्रीन पंजाब’ की ओर कदम, गालिब कलां में पर्यावरण प्रेमियों ने लगाया हरियाली का नया अध्याय - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: साइकिल टेंडर बना उद्योग की लड़ाई का मैदान, कंपनियों ने लगाए प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप Panchkula: ‘मां का दूध शिशु के लिए अमृत’, पिंजौर में महिलाओं को स्तनपान के महत्व पर किया जागरूक Derabassi: डेराबस्सी में सीपीआई का शक्ति प्रदर्शन, जिरकपुर से लालड़ू तक निकलेगी जन जागरूकता यात्रा Chandigarh: एसी ब्लास्ट से दहला सेक्टर-26, इंस्टीट्यूट में धमाके के बाद तीन लोग गंभीर घायल Chandigarh: सेक्टर-7 हॉकी ग्राउंड होगा हाईटेक, सीमाओं पर बढ़ेगी सुरक्षा; चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा प्लान Chandigarh: बंधन बैंक ने चंडीगढ़ में बढ़ाया नेटवर्क, सेक्टर-47डी शाखा से मिलेगी अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधा Zirakpur: ‘एक पौधा, एक जिम्मेदारी’ अभियान से जुड़ा एनएचआरएसीएफ, चंडीगढ़ को हरा-भरा बनाने का आह्वान Zirakpur: ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार, बहादरगढ़ में विधायक रंधावा ने शुरू किए विकास कार्य Chandigarh: ‘संगठन सृजन अभियान’ से कांग्रेस की नई रणनीति, जमीनी कार्यकर्ताओं की राय से चुना जाएगा नेतृत्व Chandigarh: गौशाला बने पशु कल्याण का आदर्श केंद्र, आयुक्त अमित कुमार ने दिए सख्त निर्देश Mohali: साझेदारी के नाम पर ₹1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप, तीन कारोबारी फरार Chandigarh: चंडीगढ़ में ₹227 करोड़ के फैसलों पर सियासी संग्राम, AAP ने पारदर्शिता के मुद्दे पर खोला मोर्चा
Logo
Uturn Time
पर्यावरण बचाने की मुहिम को गति देते हुए ग्रीन पंजाब मिशन और वाटरवृक्ष फेडरेशन ने गांव गालिब कलां में 65 पारंपरिक पौधे लगाए। जिला परिषद सदस्य हरिंदर सिंह चाहल ने संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। अभियान में लोगों से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : ​बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 'ग्रीन पंजाब मिशन' टीम और 'वाटरवृक्ष फेडरेशन' ने संयुक्त रूप से एक सराहनीय कदम उठाया है। इसके तहत गांव गालिब कलां की चाहल पत्ती स्थित श्मशानघाट में करीब 65 पारंपरिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत संदेश दिया गया। ​इस दौरान ग्रीन पंजाब मिशन के प्रतिनिधि सतपाल सिंह देहड़का ने बताया कि उनकी संस्था लंबे समय से पर्यावरण की सुरक्षा और पौधों की संभाल के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की सभी पंचायतों और सरपंचों से अपील की कि यदि उनके गांवों में कोई खाली या सांझी जगह उपलब्ध है, तो वे संस्था से संपर्क करें ताकि वहां पौधे लगाकर धरती को फिर से हरा-भरा बनाया जा सके। ​वाटरवृक्ष फेडरेशन की प्रतिनिधि मैडम समिता कौर, मैडम स्वरणजीत कौर और गुरनीत सिंह मांगट ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि धरती को बचाना आज हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रीन पंजाब मिशन को जरूरत पड़ने पर और अधिक पौधे तुरंत उपलब्ध करवाए जाएंगे। ​इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरिंदर सिंह चाहल ने दोनों संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रकृति की संभाल के इस महान कार्य में वे हरसंभव व्यक्तिगत और प्रशासनिक सहयोग देंगे। साथ ही, उन्होंने इलाके की अन्य पंचायतों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण किया जा सके। ​इस मौके पर जगप्रीत सिंह, हरनारायण सिंह, कंचन मैडम, राजपाल जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।