ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişjojobetcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomjojobet
New Delhi: विमान ईंधन विवाद पर भाजपा ने दी सफाई, बोली- एथेनॉल नहीं बल्कि प्रमाणित एसएएफ को बढ़ावा दे रही सरकार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: साइकिल टेंडर बना उद्योग की लड़ाई का मैदान, कंपनियों ने लगाए प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप Panchkula: ‘मां का दूध शिशु के लिए अमृत’, पिंजौर में महिलाओं को स्तनपान के महत्व पर किया जागरूक Derabassi: डेराबस्सी में सीपीआई का शक्ति प्रदर्शन, जिरकपुर से लालड़ू तक निकलेगी जन जागरूकता यात्रा Chandigarh: एसी ब्लास्ट से दहला सेक्टर-26, इंस्टीट्यूट में धमाके के बाद तीन लोग गंभीर घायल Chandigarh: सेक्टर-7 हॉकी ग्राउंड होगा हाईटेक, सीमाओं पर बढ़ेगी सुरक्षा; चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा प्लान Chandigarh: बंधन बैंक ने चंडीगढ़ में बढ़ाया नेटवर्क, सेक्टर-47डी शाखा से मिलेगी अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधा Zirakpur: ‘एक पौधा, एक जिम्मेदारी’ अभियान से जुड़ा एनएचआरएसीएफ, चंडीगढ़ को हरा-भरा बनाने का आह्वान Zirakpur: ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार, बहादरगढ़ में विधायक रंधावा ने शुरू किए विकास कार्य Chandigarh: ‘संगठन सृजन अभियान’ से कांग्रेस की नई रणनीति, जमीनी कार्यकर्ताओं की राय से चुना जाएगा नेतृत्व Chandigarh: गौशाला बने पशु कल्याण का आदर्श केंद्र, आयुक्त अमित कुमार ने दिए सख्त निर्देश Mohali: साझेदारी के नाम पर ₹1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप, तीन कारोबारी फरार Chandigarh: चंडीगढ़ में ₹227 करोड़ के फैसलों पर सियासी संग्राम, AAP ने पारदर्शिता के मुद्दे पर खोला मोर्चा
Logo
Uturn Time
अमित मालवीय ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि एसएएफ और सामान्य एथेनॉल में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि सतत विमानन ईंधन को आईसीएओ और अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत परीक्षण के बाद ही विमानों में इस्तेमाल की मंजूरी मिलती है और इससे सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होता।
नई दिल्ली (Naren Danu) : विमानन ईंधन को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आरोपों को खारिज किया है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि केंद्र सरकार ने विमानों में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) में सामान्य एथेनॉल मिलाने की कोई योजना घोषित नहीं की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने केवल सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) को नियामकीय व्यवस्था में शामिल किया है। मालवीय ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि एसएएफ को सामान्य एथेनॉल समझना तकनीकी रूप से गलत है। उन्होंने बताया कि सतत विमानन ईंधन अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया विमानन-ग्रेड ईंधन है, जिसकी रासायनिक संरचना पारंपरिक एटीएफ के अनुरूप होती है और यह आधुनिक विमानों के इंजनों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल है। उन्होंने कहा कि किसी भी विमान में इस्तेमाल से पहले एसएएफ को अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत कड़े परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके लिए एएसटीएम जैसे वैश्विक मानकों का पालन किया जाता है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) भी मान्यता देता है। उत्सर्जन कम करने की वैश्विक पहल का हिस्सा है एसएएफ भाजपा नेता ने कहा कि दुनिया के कई बड़े विमानन बाजार कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए प्रमाणित सतत विमानन ईंधन को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत भी अंतरराष्ट्रीय विमानन मानकों के अनुरूप इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसएएफ के इस्तेमाल से विमानन ईंधन की सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। सामान्य एथेनॉल और प्रमाणित सतत विमानन ईंधन को एक जैसा बताना तथ्यात्मक रूप से गलत है और इससे लोगों में अनावश्यक भ्रम पैदा हो सकता है। केजरीवाल ने उठाए थे सुरक्षा को लेकर सवाल गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर एटीएफ में एथेनॉल मिलाने की योजना बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कुछ विशेषज्ञों का हवाला देते हुए आशंका जताई थी कि इससे विमान सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसके जवाब में भाजपा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विमानन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए पर्यावरण अनुकूल ईंधन को बढ़ावा देना है।