ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişjojobetcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomjojobet
Guwahati: बाढ़ से बेहाल असम: 563 गांव जलमग्न, 16 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल प्रभावित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: साइकिल टेंडर बना उद्योग की लड़ाई का मैदान, कंपनियों ने लगाए प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप Panchkula: ‘मां का दूध शिशु के लिए अमृत’, पिंजौर में महिलाओं को स्तनपान के महत्व पर किया जागरूक Derabassi: डेराबस्सी में सीपीआई का शक्ति प्रदर्शन, जिरकपुर से लालड़ू तक निकलेगी जन जागरूकता यात्रा Chandigarh: एसी ब्लास्ट से दहला सेक्टर-26, इंस्टीट्यूट में धमाके के बाद तीन लोग गंभीर घायल Chandigarh: सेक्टर-7 हॉकी ग्राउंड होगा हाईटेक, सीमाओं पर बढ़ेगी सुरक्षा; चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा प्लान Chandigarh: बंधन बैंक ने चंडीगढ़ में बढ़ाया नेटवर्क, सेक्टर-47डी शाखा से मिलेगी अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधा Zirakpur: ‘एक पौधा, एक जिम्मेदारी’ अभियान से जुड़ा एनएचआरएसीएफ, चंडीगढ़ को हरा-भरा बनाने का आह्वान Zirakpur: ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार, बहादरगढ़ में विधायक रंधावा ने शुरू किए विकास कार्य Chandigarh: ‘संगठन सृजन अभियान’ से कांग्रेस की नई रणनीति, जमीनी कार्यकर्ताओं की राय से चुना जाएगा नेतृत्व Chandigarh: गौशाला बने पशु कल्याण का आदर्श केंद्र, आयुक्त अमित कुमार ने दिए सख्त निर्देश Mohali: साझेदारी के नाम पर ₹1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप, तीन कारोबारी फरार Chandigarh: चंडीगढ़ में ₹227 करोड़ के फैसलों पर सियासी संग्राम, AAP ने पारदर्शिता के मुद्दे पर खोला मोर्चा
Logo
Uturn Time
राज्य के 14 जिलों में बाढ़ का असर, हजारों परिवारों के सामने राहत और पुनर्वास की चुनौती। लगातार अभियान चलाकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन के साथ सुरक्षा बल और आपदा राहत टीमें मोर्चा संभाले हुए हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की।
गुवाहाटी (Naren Danu) : असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नदियों का जलस्तर भले ही धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन कई इलाकों में घरों, सड़कों और खेतों में पानी और कीचड़ का कब्जा बना हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ का दायरा अब 14 जिलों तक फैल गया है। राज्य में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1,60,653 हो गई है, जबकि 16,951.761 हेक्टेयर कृषि भूमि अभी भी पानी में डूबी हुई है। मौत का आंकड़ा 94 तक पहुंचा बाढ़ के बीच बुधवार को अलग-अलग जिलों से पांच और शव बरामद किए गए। इनमें शिवसागर जिले से दो, गोलाघाट से एक और बिश्वनाथ जिले से दो शव शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में मृतकों की कुल संख्या 94 पहुंच गई है। वर्तमान में प्रभावित जिलों में गोलाघाट, लखीमपुर, चराईदेव, शिवसागर, बिश्वनाथ, धेमाजी, कामरूप (मेट्रो), जोरहाट, शोणितपुर, तिनसुकिया, नगांव, दरंग, कार्बी आंगलोंग और उदालगुड़ी शामिल हैं। 563 गांव बाढ़ की चपेट में प्रशासन के मुताबिक, राज्य के 38 राजस्व मंडलों के 563 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। धनसिरि नदी (नुमलीगढ़ क्षेत्र) अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे आसपास के इलाकों में चिंता बनी हुई है। सुरक्षा बलों से लेकर प्रशासन तक राहत में जुटा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, अर्धसैनिक बल, वायुसेना, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी हैं। बाढ़ के कारण कई जगहों पर सड़क, पुल और अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत और राहत कार्यों की निगरानी कर रहा है। जेपी नड्डा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ असम के सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर और चराईदेव जिलों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने इसके अलावा नगालैंड के बाढ़ प्रभावित मोन जिले का भी दौरा किया। नड्डा 4 अगस्त से असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।