ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Chandigarh: चंडीगढ़ की हरियाली बचाने को आगे आए लोग, निगम और आरडब्ल्यूए ने मिलकर चलाया पौधारोपण अभियान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: 2027 से पहले पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई? चन्नी समर्थकों की नारेबाजी से बढ़ी सियासी हलचल Chandigarh: चंडीगढ़ की हरियाली बचाने को आगे आए लोग, निगम और आरडब्ल्यूए ने मिलकर चलाया पौधारोपण अभियान Zirakpur: चंडीगढ़ से हरियाणा-Delhi जा रही शराब की खेप पकड़ी, जीरकपुर पुलिस ने पिकअप समेत आरोपी दबोचा Zirakpur: जीरकपुर में शराब माफिया पर शिकंजा, चंडीगढ़ से आई अवैध खेप के साथ ट्रक जब्त Zirakpur: जीरकपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 63 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार Zirakpur: कंगना विवाद पर सियासत तेज, सपा नेता मदन शर्मा ने भाजपा से कार्रवाई की मांग की Zirakpur: हरियाली बढ़ाने का संकल्प, जीरकपुर में सोसायटी सदस्यों ने लगाए पौधे Ludhiana: 2027 से पहले शिक्षा को सियासी हथियार बना रही मान सरकार, लुधियाना में खोले दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस Zirakpur: नेशनल हाईवे पर सीवरेज का रिसाव, फूड स्टॉल और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित Chandigarh: जयकारों के बीच माता बाला सुंदरी धाम के लिए निकला श्रद्धालुओं का जत्था Chandigarh: विहिप की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, सुरेश राणा को मिली नई जिम्मेदारी Chandigarh: नई जिम्मेदारी पर एम.पी. शर्मा का अभिनंदन, समाज सेवा का लिया संकल्प
Logo
Uturn Time
सेक्टर-10डी पार्क में वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा। नगर निगम आयुक्त ने युवाओं से पौधों की जिम्मेदारी निभाने की अपील की, कहा—हर पेड़ शहर के बेहतर भविष्य की नींव है।
चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से रविवार को सेक्टर-10डी स्थित पार्क नंबर-1 में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की हरित विरासत को मजबूत करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर, पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू, नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा, डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल मोना नारंग, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, ताकि वे भविष्य में घने वृक्ष बनकर शहर के पर्यावरण को बेहतर बना सकें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों से अपील की कि वे पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं और चंडीगढ़ की हरित पहचान को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की भागीदारी के बिना शहर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना संभव नहीं है। पौधारोपण अभियान में स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनकी नियमित देखभाल समय की आवश्यकता है। सामुदायिक सहभागिता से ही चंडीगढ़ को अधिक हरित, स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल शहर बनाया जा सकता है।