ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Zirakpur: चंडीगढ़ से हरियाणा-Delhi जा रही शराब की खेप पकड़ी, जीरकपुर पुलिस ने पिकअप समेत आरोपी दबोचा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: 2027 से पहले पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई? चन्नी समर्थकों की नारेबाजी से बढ़ी सियासी हलचल Chandigarh: चंडीगढ़ की हरियाली बचाने को आगे आए लोग, निगम और आरडब्ल्यूए ने मिलकर चलाया पौधारोपण अभियान Zirakpur: चंडीगढ़ से हरियाणा-Delhi जा रही शराब की खेप पकड़ी, जीरकपुर पुलिस ने पिकअप समेत आरोपी दबोचा Zirakpur: जीरकपुर में शराब माफिया पर शिकंजा, चंडीगढ़ से आई अवैध खेप के साथ ट्रक जब्त Zirakpur: जीरकपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 63 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार Zirakpur: कंगना विवाद पर सियासत तेज, सपा नेता मदन शर्मा ने भाजपा से कार्रवाई की मांग की Zirakpur: हरियाली बढ़ाने का संकल्प, जीरकपुर में सोसायटी सदस्यों ने लगाए पौधे Ludhiana: 2027 से पहले शिक्षा को सियासी हथियार बना रही मान सरकार, लुधियाना में खोले दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस Zirakpur: नेशनल हाईवे पर सीवरेज का रिसाव, फूड स्टॉल और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित Chandigarh: जयकारों के बीच माता बाला सुंदरी धाम के लिए निकला श्रद्धालुओं का जत्था Chandigarh: विहिप की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, सुरेश राणा को मिली नई जिम्मेदारी Chandigarh: नई जिम्मेदारी पर एम.पी. शर्मा का अभिनंदन, समाज सेवा का लिया संकल्प
Logo
Uturn Time
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में महिंद्रा पिकअप से मिली करीब 60 पेटियां अवैध शराब। पंजाब आबकारी अधिनियम और बीएनएस धाराओं के तहत केस दर्ज, पुलिस कर रही तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश। अधिकारियों ने कहा—अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
जीरकपुर : जीरकपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन से करीब 60 पेटियां चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद करने का दावा किया है। बरामद शराब में ऑल सीजन और रॉयल चैलेंजर ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से बड़ी मात्रा में शराब एकत्र कर उसे अवैध रूप से हरियाणा और दिल्ली में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि महिंद्रा पिकअप में शराब की खेप ले जाई जा रही है तथा वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हो सकती है। सूचना के आधार पर जांच अधिकारी जीवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिंहपुरा चौक क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से करीब 60 पेटियां शराब बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान सुनील कुमार, पुत्र सतबीर सिंह, निवासी गांव हरिता, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के अवैध शराब तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। पुलिस थाना जीरकपुर में आरोपी के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम की धारा 61, 1, 14 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब की खेप, महिंद्रा पिकअप और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।