Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
“चालान नहीं, जान बचाने की मुहिम — खन्ना पुलिस की सड़क सुरक्षा में बड़ी पहल” - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
खन्ना ,लुधियाना 26 जनवरी : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत खन्ना में ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य केवल नियमों का पालन करवाना नहीं बल्कि लोगों की जान बचाना भी था। डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक (अमलोह रोड चौक) पर आयोजित इस मुहिम में खन्ना विकास क्लब और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर आम जनता से सीधे संवाद किया। मुख्य आकर्षण था कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) डॉ. दरपण आहलूवालिया खुद मौके पर पहुंचे और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंड देने के बजाय सुरक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम केवल कागजी कानून नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जान से जुड़े हैं। एसएसपी के साथ एसपी (एच) हरपिंदर कौर गिल, डीएसपी ट्रैफिक करमवीर तूर और ट्रैफिक इंचार्ज कुलजीत सिंह भी मौजूद रहे। अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए, जबकि रिक्शा चालकों को रात में सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट दी गई। एसएसपी ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त चेतावनी दी और कहा कि कानून के अनुसार माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि हमेशा हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, तेज़ रफ्तार से बचें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं। खन्ना पुलिस की यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि सड़क हादसों में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।