ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişjojobet 8225matbetmatbetmatbetmatbetjojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Palwal: युवाओं को कुलगुरु की सलाह- एक खेल खेलो, एक विदेशी भाषा सीखो, सफलता के रास्ते होंगे आसान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट एक्सपो बना व्यापार का बड़ा केंद्र, देशभर के खरीदारों ने दिखाया उत्साह New Delhi: पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा आक्रामक, तरुण चुग ने मांगी सीबीआई जांच और सरकार से जवाब Ludhiana: खाने की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, मोबाइल लैब से हुई जांच; वेंडरों को दिए स्वच्छता के निर्देश Palwal: युवाओं को कुलगुरु की सलाह- एक खेल खेलो, एक विदेशी भाषा सीखो, सफलता के रास्ते होंगे आसान Derabassi: सुखमनी कॉलेज विवाद गहराया, कर्मचारियों की बहाली को लेकर 4 अगस्त को लेबर कार्यालय घेराव का ऐलान Zirakpur: ढकोली की ग्रीन बेल्ट होगी सुरक्षित, 2000 पौधों के साथ वन विभाग ने शुरू किया हरियाली अभियान Amritsar: पंजाब में हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, अमृतसर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा Amritsar: मानवाधिकार आयोग की नजर पंजाब पर, बरनाला सफाई कर्मी लाठीचार्ज मामले में मांगा जवाब Panchkula: वारदात से पहले हथियार समेत पकड़ा गया युवक, पंचकूला पुलिस ने अवैध कट्टा किया बरामद Ludhiana: शिक्षा के क्षेत्र में वर्धमान की बड़ी पहल, लुधियाना के सरकारी स्कूल में तैयार किया आधुनिक शिक्षण ब्लॉक Ludhiana: गुरु पूर्णिमा पर लुधियाना में गूंजेगा साईं भक्ति का स्वर, विशाल भजन संध्या की तैयारियां पूरी Chandigarh: छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमों को लेकर CJP सख्त, सरकार को दी बड़े विरोध की चेतावनी
Logo
Uturn Time
पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के दौरान कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से बचने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से खेलों में भाग लेने और नई भाषाएं सीखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चित्रकला, काव्य पाठ, नृत्य, डिबेट और स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
पलवल (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नशे की लत पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है। नशा न केवल सेहत, धन और परिवार को खत्म करता है, बल्कि इससे सामाजिक प्रतिष्ठा भी खत्म हो जाती है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार सोमवार को मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एसवीएसयू में आयोजित इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से आगाह किया और हमेशा नशे को ना कहने के लिए प्रेरित किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने नशे से बचने के लिए युवाओं से किसी न किसी एक खेल से जुड़ने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि कोई एक खेल खेलो और कोई एक विदेशी भाषा सीखो, आपके लिए सफलता के द्वार खुलने तय हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका मलिक ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने 'मेरा युवा भारत' कार्यक्रम में सहयोग के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह, डिप्टी डीएसडब्ल्यू डॉ. भावना रूपराई और डॉ. दलीप को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत हम युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रियंका मलिक ने युवाओं से स्वयं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने का आह्वान किया और इसकी गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। आयोजन टीम में शामिल पुष्पेंद्र ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, शिवदत्त खुटेला, ऋतु कौशिक और आकृति ने भी युवाओं को प्रेरित किया। पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि नशे के विरुद्ध थीम पर आयोजित चित्रकला में शगुन प्रथम, नंदिनी द्वितीय और चित्र तृतीय स्थान पर रही। काव्य पाठ में स्वाति प्रथम, प्राची द्वितीय और मयूर तृतीय स्थान पर रहे।नृत्य में साक्षी प्रथम, ख़ुशी द्वितीय और ख़ुशी ही तृतीय रही। डिबेट में सुहानी पहले, तेजस्वी दूसरे और योगिता तीसरे स्थान पर रही। शार्ट फिल्म में प्राची शर्मा प्रथम, सूरज द्वितीय और यश सांगवान तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन में सूरज पहले, अनामिका दूसरे एयर पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं युवा कल्याण अधिकारी प्रिंयका मलिक ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।