ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişjojobet 8225matbetmatbetmatbetmatbetjojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Derabassi: सुखमनी कॉलेज विवाद गहराया, कर्मचारियों की बहाली को लेकर 4 अगस्त को लेबर कार्यालय घेराव का ऐलान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट एक्सपो बना व्यापार का बड़ा केंद्र, देशभर के खरीदारों ने दिखाया उत्साह New Delhi: पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा आक्रामक, तरुण चुग ने मांगी सीबीआई जांच और सरकार से जवाब Ludhiana: खाने की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, मोबाइल लैब से हुई जांच; वेंडरों को दिए स्वच्छता के निर्देश Palwal: युवाओं को कुलगुरु की सलाह- एक खेल खेलो, एक विदेशी भाषा सीखो, सफलता के रास्ते होंगे आसान Derabassi: सुखमनी कॉलेज विवाद गहराया, कर्मचारियों की बहाली को लेकर 4 अगस्त को लेबर कार्यालय घेराव का ऐलान Zirakpur: ढकोली की ग्रीन बेल्ट होगी सुरक्षित, 2000 पौधों के साथ वन विभाग ने शुरू किया हरियाली अभियान Amritsar: पंजाब में हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, अमृतसर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा Amritsar: मानवाधिकार आयोग की नजर पंजाब पर, बरनाला सफाई कर्मी लाठीचार्ज मामले में मांगा जवाब Panchkula: वारदात से पहले हथियार समेत पकड़ा गया युवक, पंचकूला पुलिस ने अवैध कट्टा किया बरामद Ludhiana: शिक्षा के क्षेत्र में वर्धमान की बड़ी पहल, लुधियाना के सरकारी स्कूल में तैयार किया आधुनिक शिक्षण ब्लॉक Ludhiana: गुरु पूर्णिमा पर लुधियाना में गूंजेगा साईं भक्ति का स्वर, विशाल भजन संध्या की तैयारियां पूरी Chandigarh: छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमों को लेकर CJP सख्त, सरकार को दी बड़े विरोध की चेतावनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी में नौकरी से निकाले गए 15 कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को उग्र हो गया। किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन कर प्रबंधन के पीआरओ का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 4 अगस्त को लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ा रोष धरना दिया जाएगा।
डेराबस्सी: सुखमनी कॉलेज प्रबंधन द्वारा नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को और तेज हो गया। विभिन्न किसान, मजदूर एवं कर्मचारी संगठनों ने कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के पीआरओ रछपाल सिंह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने ऐलान किया कि यदि कर्मचारियों को जल्द बहाल नहीं किया गया तो 4 अगस्त को लेबर इंस्पेक्टर, डेराबस्सी कार्यालय के बाहर रोष धरना दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मार्च 2026 में कॉलेज प्रबंधन ने स्कूल बस चालकों, मालियों और महिला सेवादारों सहित 15 कर्मचारियों को बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारियों द्वारा कई बार प्रबंधन से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद किसान और कर्मचारी संगठनों के समर्थन से कॉलेज के बाहर लगातार धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग को कई बार शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल सका। इसी के विरोध में रविवार को पुतला दहन कर रोष जताया गया। धरने को संबोधित करते हुए बीकेयू लखोवाल के पंजाब उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह अमलाला ने कहा कि कर्मचारियों की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि 4 अगस्त को लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ा धरना देकर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाया जाएगा। प्रदर्शन में बीकेयू लखोवाल, बीकेयू कादियां, ऑल इंडिया किसान सभा, एटक पंजाब, जंगलात वर्कर्स यूनियन समेत विभिन्न किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।