ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişjojobet 8225matbetmatbetmatbetmatbetjojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Agra: शिक्षा और सामाजिक समानता के संदेश के साथ आगरा में जुटे प्रबुद्धजन, शाहूजी महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट एक्सपो बना व्यापार का बड़ा केंद्र, देशभर के खरीदारों ने दिखाया उत्साह New Delhi: पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा आक्रामक, तरुण चुग ने मांगी सीबीआई जांच और सरकार से जवाब Ludhiana: खाने की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, मोबाइल लैब से हुई जांच; वेंडरों को दिए स्वच्छता के निर्देश Palwal: युवाओं को कुलगुरु की सलाह- एक खेल खेलो, एक विदेशी भाषा सीखो, सफलता के रास्ते होंगे आसान Derabassi: सुखमनी कॉलेज विवाद गहराया, कर्मचारियों की बहाली को लेकर 4 अगस्त को लेबर कार्यालय घेराव का ऐलान Zirakpur: ढकोली की ग्रीन बेल्ट होगी सुरक्षित, 2000 पौधों के साथ वन विभाग ने शुरू किया हरियाली अभियान Amritsar: पंजाब में हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, अमृतसर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा Amritsar: मानवाधिकार आयोग की नजर पंजाब पर, बरनाला सफाई कर्मी लाठीचार्ज मामले में मांगा जवाब Panchkula: वारदात से पहले हथियार समेत पकड़ा गया युवक, पंचकूला पुलिस ने अवैध कट्टा किया बरामद Ludhiana: शिक्षा के क्षेत्र में वर्धमान की बड़ी पहल, लुधियाना के सरकारी स्कूल में तैयार किया आधुनिक शिक्षण ब्लॉक Ludhiana: गुरु पूर्णिमा पर लुधियाना में गूंजेगा साईं भक्ति का स्वर, विशाल भजन संध्या की तैयारियां पूरी Chandigarh: छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमों को लेकर CJP सख्त, सरकार को दी बड़े विरोध की चेतावनी
Logo
Uturn Time
‘प्रबुद्धजन शिखर वार्ता’ में संविधान, आरक्षण, महिला अधिकार और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हुई चर्चा; प्रतिनिधियों ने महान समाज सुधारकों के विचारों को पाठ्यक्रमों में शामिल करने की मांग उठाई।
आगरा: महान समाज सुधारक, शिक्षा के प्रबल समर्थक और सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजीकृत) की ओर से आगरा के संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में ‘प्रबुद्धजन शिखर वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और संविधान प्रेमियों ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष आर.के. चौहान ने की। उन्होंने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सामाजिक न्याय की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमरीक सिंह बंगड़ ने किया, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बहादुर मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रीना गावस्कर वाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान ने महिलाओं, दलितों, पिछड़े वर्गों और समाज के वंचित तबकों को समान अधिकार और सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने संविधान की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राकेश बहादुर ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक समानता के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को समानता, बंधुत्व एवं लोकतांत्रिक आदर्शों से जोड़ने का अभियान है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमरीक सिंह बंगड़ ने सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और युवाओं से संविधान एवं सामाजिक न्याय की इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष निर्मलजीत सिंह और उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह दोसांझ ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समानता, न्याय और बंधुत्व के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। चंडीगढ़ प्रदेश के संयोजक एवं प्रदेश प्रधान राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है। उन्होंने मांग की कि छत्रपति शाहूजी महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्रीबाई फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महान समाज सुधारकों के विचारों को विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में प्रमुखता से शामिल किया जाए, ताकि नई पीढ़ी सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों से प्रेरित हो सके। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष आर.के. चौहान ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।