ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişjojobet 8225matbetmatbetmatbetmatbetjojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में फिटनेस और हरियाली को मिला बढ़ावा, ओपन जिम के साथ चला पौधारोपण अभियान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट एक्सपो बना व्यापार का बड़ा केंद्र, देशभर के खरीदारों ने दिखाया उत्साह New Delhi: पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा आक्रामक, तरुण चुग ने मांगी सीबीआई जांच और सरकार से जवाब Ludhiana: खाने की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, मोबाइल लैब से हुई जांच; वेंडरों को दिए स्वच्छता के निर्देश Palwal: युवाओं को कुलगुरु की सलाह- एक खेल खेलो, एक विदेशी भाषा सीखो, सफलता के रास्ते होंगे आसान Derabassi: सुखमनी कॉलेज विवाद गहराया, कर्मचारियों की बहाली को लेकर 4 अगस्त को लेबर कार्यालय घेराव का ऐलान Zirakpur: ढकोली की ग्रीन बेल्ट होगी सुरक्षित, 2000 पौधों के साथ वन विभाग ने शुरू किया हरियाली अभियान Amritsar: पंजाब में हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, अमृतसर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा Amritsar: मानवाधिकार आयोग की नजर पंजाब पर, बरनाला सफाई कर्मी लाठीचार्ज मामले में मांगा जवाब Panchkula: वारदात से पहले हथियार समेत पकड़ा गया युवक, पंचकूला पुलिस ने अवैध कट्टा किया बरामद Ludhiana: शिक्षा के क्षेत्र में वर्धमान की बड़ी पहल, लुधियाना के सरकारी स्कूल में तैयार किया आधुनिक शिक्षण ब्लॉक Ludhiana: गुरु पूर्णिमा पर लुधियाना में गूंजेगा साईं भक्ति का स्वर, विशाल भजन संध्या की तैयारियां पूरी Chandigarh: छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमों को लेकर CJP सख्त, सरकार को दी बड़े विरोध की चेतावनी
Logo
Uturn Time
नगर निगम ने पार्कों में आधुनिक ओपन जिम और बच्चों के खेल उपकरण शुरू किए; स्वच्छता अभियान के साथ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश कपिला की पुस्तक का भी विमोचन, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद।
चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ ने सेक्टर-36ए और 36डी के निवासियों को फिटनेस और मनोरंजन की नई सुविधा देते हुए पार्कों में ओपन जिम और बच्चों के खेल उपकरणों का लोकार्पण किया। इस मौके पर पौधारोपण अभियान और विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की गई। लोकार्पण समारोह का शुभारंभ क्षेत्र के पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर जसबीर सिंह बंटी के पिता सरदार भाग सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के तहत सेक्टर-36ए में मकान नंबर-206 के समीप स्थापित ओपन जिम और बच्चों के खेल उपकरण जनता को समर्पित किए गए। वहीं सेक्टर-36डी में मकान नंबर-1544 के पास बने ओपन जिम तथा मकान नंबर-1574 के सामने लगाए गए बच्चों के खेल उपकरणों का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग (एमओएच) ने विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को कचरे के उचित निस्तारण, साफ-सफाई बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर-36डी के अध्यक्ष दिनेश कपिला की पुस्तक “The Various Hues of Life – A Collection of Thoughts and Insights” का भी विमोचन किया गया। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पार्षद जसबीर सिंह बंटी के प्रयासों से सेक्टर-36 में पार्कों का विकास, हरियाली और नागरिक सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह जनहित के विकास कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए सेक्टर-36ए के अध्यक्ष मेजर जनरल सी.एस. वेबली, आरडब्ल्यूए सेक्टर-36डी के अध्यक्ष दिनेश कपिला, आरडब्ल्यूए सेक्टर-36बी के अध्यक्ष परमजीत सिंह, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रोहित गर्ग, अन्य निगम अधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।