लुधियाना/यूटर्न/23 जुलाई। आज के समय में अगर किसी व्यक्ति ने सुरक्षित रहना है तो उसे सतर्क होना जरुरी है, तभी वे खुद का बचाव कर सकेगा। ऐसी ही एक सतर्कता का मामला लुधियाना के सराभा नगर इलाके का सामने आया है। जहां पर एक कारोबारी पर उन्हीं के पुराने वर्कर ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। लेकिन कारोबारी ने सतर्कता अपनाई और तुरंत एक्शन लिया। जिससे वे वर्कर के हमले से बच गए। यदि वे अलर्ट न होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि इसके बाद घर में मौजूद अन्य सदस्यों ने वर्कर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस को मामले संबंधी शिकायत दी गई है। पुलिस वर्कर की तलाश कर रही है। वर्कर के पकड़े जाने के बाद ही हमले के कारण का पता चल सकेगा।
मैगा मार्ट चलाते हैं कारोबारी
चर्चा है कि उक्त कारोबारी का सराभा नगर में ही एक बड़ा मैगा मार्ट है। उक्त हमलावर वर्कर भी उनके पास पिछले कई सालों से काम कर रहा था। चर्चा है कि एक दिन पहले सराभा नगर स्थित कारोबारी के घर में फैमिली मेंबर्स द्वारा आपस में गेट टुगेदर किया जा रहा था। इसी दौरान फैमिली के ही बुजुर्ग एक साइड पर अकेले बैठे थे। इस बीच उनका उक्त पुराना वर्कर घर आया। जिसने आते ही बुजुर्ग के पांव छूहे। जैसे ही वे ऊपर को उठा तो जेब से नुकीली चीज निकालकर उन पर हमला कर दिया गया। लेकिन बुजुर्ग के अलर्ट होने के चलते बचाव हो गया।
घर के बेटे और महिलाओं ने पकड़ा हमलावर
बुजुर्ग पर हमला नाकाम रहने के बाद हमलावर वर्कर ने भागने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान घर में मौजूद बेटे और दो महिलाओं ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने वर्कर को पकड़ लिया। हालांकि बाद में वर्कर माफी मांगकर वहां से चला गया। लेकिन सुबह भी वे काम पर नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। इस घटना के बाद कारोबारी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यकीन करें, मगर अलर्ट रहना जरुरी
वहीं इस घटना के बाद यह जरुर है कि किसी भी करीबी पर फिर चाहे वह परिवारिक मेंबर हो, वर्कर हो या दोस्त हो, उस पर यकीन करें। लेकिन अपनी सेफ्टी के लिए हर समय अलर्ट भी रहे। ताकि कोई आपको जानी नुकसान न पहुंचा सके। अब इस मामले में कारोबारी का कहना है कि उन्होंने आज तक वर्कर को ऊंची आवाज में नहीं बुलाया। लेकिन फिर भी उसने हमला कर दिया। जिसके चलते सुरक्षित रहे और सतर्क रहें।
----