डॉ. रिया मित्तल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और अब तक किसी गंभीर दुष्प्रभाव की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है, ऐसे में समय पर टीकाकरण बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है। एलएचवी प्रवीण और स्वास्थ्यकर्मी शाइना, अनीता सहित टीम के सदस्य अभियान को सफल बनाने में लगातार जुटे हुए हैं।
जीरकपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें केंद्र के साथ-साथ फील्ड में जाकर भी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण कर रही हैं।
डॉ. रिया मित्तल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित है और अब तक किसी गंभीर दुष्प्रभाव का मामला सामने नहीं आया। उन्होंने अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से बचने और बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
एलएचवी प्रवीण ने बताया कि मार्च 2026 से अब तक 2022 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्यकर्मी शाइना, अनीता सहित अन्य सदस्य अभियान में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण इससे बचाव का प्रभावी माध्यम है।