बीसी कमीशन के पूर्व चेयरमैन निर्मल सिंह एसएस की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल से मुलाकात की। बैठक में सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं, सुरक्षा और कल्याण योजनाओं सहित नगर निगम से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। आयोग उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
लुधियाना (सुनील पांडेय) : भारत सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल जी लुधियाना में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बी सी कमीशन के पूर्व चेयरमैन निर्मल सिंह एस एस की अध्यक्षता में मुलाकात की इस दौरान भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ पंजाब के संयोजक और नगर निगम लुधियाना में पार्षद राजेश मिश्रा, भाजपा एस सी मोर्चा लुधियाना के उपाध्यक्ष और पार्षद पति कुलवंत सिंह कांति भी साथ मौजूद रहे इस अवसर पर उप चेयरमैन स.हरदीप सिंह गिल के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने मुलाकात दौरान कहा कि जनहित से संबंधित मसलों और सफाई कर्मचारियों के उत्थान कल्याण के लिए केंद्र सरकार सदैव प्रयासरत है जो भी मसले कमीशन के संज्ञान में आते है उनपर तत्काल कार्यवाही होती है और जनहित और सफाई कर्मचारियों से संबंधित प्रत्येक मसले पर आयोग सख्त है इस अवसर पर नगर निगम से संबंधित विषयों को प्रतिनिधिमंडल ने उप चेयरमैन गिल के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने संज्ञान लेकर उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया.