ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetgrandpashabet 8242jojobet 8221holiganbet 7654kavbetmatbet
Chandigarh: मेयर सौरभ जोशी ने संभाला मोर्चा, वार्ड-12 के विकास कार्यों का किया निरीक्षण - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नीट विवाद और छात्र मुद्दों को लेकर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में रोष, तीन प्रस्ताव पारित Ludhiana: लुधियाना में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सक्रिय, नगर निगम और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर हुई अहम चर्चा Ludhiana: वाहनों पर सख्ती के खिलाफ उद्योगपति लामबंद, विधायक सिद्धू को सौंपा ज्ञापन; जल्द समाधान का मिला भरोसा Dera Bassi: धार्मिक यात्रा बनी दर्दनाक हादसा, डेराबस्सी के दो युवकों की सीकर में मौत Zirakpur: स्टेलर होम्स में गुंडागर्दी, बाइक सवार युवकों ने सोसाइटी में घुसकर बरसाए पत्थर, फैली दहशत Chandigarh: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, मुख्य रास्ते पर कीचड़ और पानी से जूझ रहे विद्यार्थी Panchkula: पंचकूला में अब मनमानी नहीं चलेगी, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई Lalru: किसानों ने खोला मोर्चा, ई-20 पेट्रोल और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दप्पड़ टोल पर प्रदर्शन Amritsar: दिल्ली के सीजेपी आंदोलन पर विवाद गहराया, पन्नू के वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क Amritsar: दिल्ली के सीजेपी आंदोलन पर विवाद गहराया, पन्नू के वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर प्रकरण पर कैंडल मार्च Chandigarh: RWA की आवाज पहुंची निगम तक, मनीमाजरा में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने बनाया एक्शन प्लान
Logo
Uturn Time
लंबित परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, स्थानीय लोगों से मिलकर सुनी समस्याएं; नगर निगम का लक्ष्य चंडीगढ़ में आधुनिक और जनहितैषी बुनियादी ढांचा तैयार करना
चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने बुधवार को वार्ड नंबर-12 में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वार्ड पार्षद के रूप में उन्होंने क्षेत्र में जारी परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा, इंजीनियरिंग विंग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मेयर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं और प्रस्तावित नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। मेयर ने मौके पर स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा विकास कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए। निरीक्षण के बाद मेयर सौरभ जोशी ने चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य समीक्षा बैठक भी की। बैठक में वार्डवार चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य चंडीगढ़ में आधुनिक, टिकाऊ और जनहितैषी बुनियादी ढांचा तैयार करना है, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी निगरानी के साथ विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।