लुधियाना/यूटर्न/22 जुलाई। किचलू नगर स्थित एक नामी स्कूल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट द्वारा बातचीत करने से इंकार करने पर उसी की क्लासमेंट लड़की ने मुंह पर ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। खून से लथपथ युवक द्वारा शोर मचाने पर स्कूल स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद लड़की वहां से भाग निकली। जख्मी स्टूडेंट्स को अस्पताल दाखिल किया गया। जहां उसके मुंह पर 23 टांके लगे हैं। परिवार द्वारा थाना पीएयू की पुलिस को शिकायत दी गई है। पीड़ित स्टूडेंट के पिता विकास के अनुसार उनका बेटा बीवीएम स्कूल में 10वीं क्लास का स्टूडेंट है। बेटे की क्लासमेंट द्वारा उस पर बातचीत करने का दबाव डाला जा रहा था। लेकिन वे मना कर रहा था। मंगलवार को बेटा स्कूल के बाहर अपने छोटे भाई बहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान क्लासमेंट लड़की आई और बातचीत का दबाव डाला। मना करने पर वे उसे बहाने से बातों में उलझाकर बस के पीछे ले गई। वहां उसके मुंह पर ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लड़की युवक को बस के पीछे लेकर जाते हुए दिख रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
----