ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetgrandpashabet 8242jojobet 8221holiganbet 7654kavbetmatbet
Chandigarh: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में सड़कों पर उतरी भाजपा, राहुल गांधी के खिलाफ लगाए नारे - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नीट विवाद और छात्र मुद्दों को लेकर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में रोष, तीन प्रस्ताव पारित Ludhiana: लुधियाना में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सक्रिय, नगर निगम और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर हुई अहम चर्चा Ludhiana: वाहनों पर सख्ती के खिलाफ उद्योगपति लामबंद, विधायक सिद्धू को सौंपा ज्ञापन; जल्द समाधान का मिला भरोसा Dera Bassi: धार्मिक यात्रा बनी दर्दनाक हादसा, डेराबस्सी के दो युवकों की सीकर में मौत Zirakpur: स्टेलर होम्स में गुंडागर्दी, बाइक सवार युवकों ने सोसाइटी में घुसकर बरसाए पत्थर, फैली दहशत Chandigarh: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, मुख्य रास्ते पर कीचड़ और पानी से जूझ रहे विद्यार्थी Panchkula: पंचकूला में अब मनमानी नहीं चलेगी, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई Lalru: किसानों ने खोला मोर्चा, ई-20 पेट्रोल और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दप्पड़ टोल पर प्रदर्शन Amritsar: दिल्ली के सीजेपी आंदोलन पर विवाद गहराया, पन्नू के वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क Amritsar: दिल्ली के सीजेपी आंदोलन पर विवाद गहराया, पन्नू के वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर प्रकरण पर कैंडल मार्च Chandigarh: RWA की आवाज पहुंची निगम तक, मनीमाजरा में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने बनाया एक्शन प्लान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में प्रदर्शन कर कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता विकास कार्यों के आधार पर सरकार का समर्थन कर रही है।
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करने के कांग्रेस के प्रयास के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ से मार्च निकाला और सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन की ओर कूच कर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन और राजनीतिक स्वार्थ के लिए विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से घबराकर अनैतिक और अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार झूठे प्रचार और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता उनकी राजनीति को समझ चुकी है। भाजपा नेताओं ने इस दौरान नीट-यूजी 2026 के परिणाम का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों वाले परिवारों के कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत किसी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं होती। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों को भी राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं, चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और चंडीगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से मजबूत हो रहा है और कांग्रेस को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। वहीं, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है और कांग्रेस की कथित भ्रामक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देता रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, राजेश कालिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभय झा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, मीडिया प्रभारी रवि रावत सहित पार्टी के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और राजनीतिक मुद्दों पर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।