ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트여기여여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음ipstresser
भाजपा ने 16 जिलों में नियुक्त किए प्रधान, लुधियाना की कमान सुनील मौदगिल के हाथ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सेंट्रा ग्रीन सोसायटी चुनाव विवाद टला, आज होंगे इलेक्शन, रेजिडेंट ने कोर्ट में दायर की थी याचिका Amritsar: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो हेरोइन और दो विदेशी पिस्तौल बरामद चार वर्षीय बच्चे को अगवा करने के मामले में नया मोड, पिता ने सामने आकर कहा – मैंने बेटे को नहीं अगवा किया, ससुरालियों ने खुद भेजा था भाजपा ने 16 जिलों में नियुक्त किए प्रधान, लुधियाना की कमान सुनील मौदगिल के हाथ Chandigarh: पंजाब में मतदाता सूची अपडेट करने की कवायद तेज, 19 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर New Delhi: सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती New Delhi: अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता Ahmedabad: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 की मौत; 15 घायल New Delhi: मानसून रहेगा सक्रिय: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिन बारिश के आसार Bhopal: एथेनॉल के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा, यह किसान और देश दोनों के हित में: भारतीय किसान संघ New Delhi: गिफ्ट डीड दर्ज कराने के लिए मांगी थी रिश्वत, सीबीआई ने उप-पंजीयक समेत दो को दबोचा New Delhi: 20 दिन के उपवास से बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पोटैशियम स्तर कम मिला
Logo
Uturn Time
मौदगिल के लिए आसान नहीं होगी प्रधानगी की राह लुधियाना/यूटर्न/18 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की और से शनिवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए लुधियाना समेत 16 जिलों के प्रधान नियुक्त किए गए हैं। लंबे समय से लुधियाना में जिला प्रधान बनने की अटकलों चल रही थी। लेकिन नई नियुक्तियां होने पर सभी चर्चाएं बंद हो गई हैं। यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की सहमति के बाद की गई हैं। जिसमें लुधियाना शहरी भाजपा की कमान सुनील मौदगिल के हाथ में सौंपी गई है। सुनील मौदगिल द्वारा लंबे समय से पार्टी में सेवा की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आए थे। लेकिन उसके बाद अचानक बड़े लेवल पर बदलाव कर दिया गया। राजनीतिक माहिरों द्वारा इन नियुक्तियों को प्रधानमंत्री के दौरे के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। आसान नहीं होगी मौदगिल के लिए प्रधानगी की राह वहीं बात करें लुधियाना की तो सभी को पहले लग रहा था कि रजनीश धीमान ही विधानसभा चुनाव 2027 तक प्रधान रहेगें। लेकिन एकदम से आए इन आदेशों के बाद पार्टी में हलचल पैदा हो गई है। अब यह देखना होगा कि पूर्व प्रधान रजनीश धीमान गुट द्वारा नए प्रधान को स्पोर्ट किया जाता है या नहीं। वैसे भी जल्द चुनाव है। ऐसे में भाजपा में लगभग 1200 के करीब बूथों पर अभी तक 100 फीसदी बूथ के प्रधान की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। अब नए प्रधान की नई टीम, सर्कल प्रधान, महिला व युवा मोर्चा समेत सभी टीमें गठित की जानी है। लेकिन दूसरी तरफ चुनाव सिर पर है। अब देखना होगा कि मौदगिल कैसे इसे मैनेंज करते हैं। दूसरे जिलों में हुई यह नियुक्तियां भाजपा द्वारा अमृतसर रूरल 2 (मजीठा) में कंवरबीर सिंह मंजिल, अमृतसर अर्बन में सलिल कपूर, बरनाला में नरिंदर गर्ग नीता, फरीदकोट में गौरव कक्कड़, फाजिल्का में सुखविंदर सिंह काका कंबोज, होशियारपुर रूरल क्षेत्र में योगेश सपरा, अर्बन क्षेत्र में सतीश ठाकुर बावा, जालंधर अर्बन में अशोक सरीन हिक्की, जालंधर रूरल नॉर्थ में मनमीत सिंह विक्की, जालंधर रूरल साउथ में जगबीर सिंह बराड़, कपूरथला में चेतन सूरी, मुक्तसर में सतीश असीजा, रोपड़ में अजयवीर सिंह लालपुरा, संगरूर-1 में मतिंदर सिंह और तरनतारन जिले में सतनाम सिंह भुल्लर को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। ---