ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트여기여여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음ipstresser
New Delhi: मानसून रहेगा सक्रिय: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिन बारिश के आसार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सेंट्रा ग्रीन सोसायटी चुनाव विवाद टला, आज होंगे इलेक्शन, रेजिडेंट ने कोर्ट में दायर की थी याचिका Amritsar: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो हेरोइन और दो विदेशी पिस्तौल बरामद चार वर्षीय बच्चे को अगवा करने के मामले में नया मोड, पिता ने सामने आकर कहा – मैंने बेटे को नहीं अगवा किया, ससुरालियों ने खुद भेजा था भाजपा ने 16 जिलों में नियुक्त किए प्रधान, लुधियाना की कमान सुनील मौदगिल के हाथ Chandigarh: पंजाब में मतदाता सूची अपडेट करने की कवायद तेज, 19 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर New Delhi: सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती New Delhi: अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता Ahmedabad: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 की मौत; 15 घायल New Delhi: मानसून रहेगा सक्रिय: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिन बारिश के आसार Bhopal: एथेनॉल के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा, यह किसान और देश दोनों के हित में: भारतीय किसान संघ New Delhi: गिफ्ट डीड दर्ज कराने के लिए मांगी थी रिश्वत, सीबीआई ने उप-पंजीयक समेत दो को दबोचा New Delhi: 20 दिन के उपवास से बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पोटैशियम स्तर कम मिला
Logo
Uturn Time
आईएमडी की चेतावनी: कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा
नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार अगले कुछ दिनों तक जारी रहने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम भारत समेत कई राज्यों में अगले छह से सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी ने मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश के बावजूद उमस से राहत कम राजधानी दिल्ली में रविवार को दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बावजूद गर्मी और उमस से तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 20 और 21 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रह सकता है। शनिवार को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें और बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन बादलों की मौजूदगी के बावजूद अधिकांश इलाकों में उमस बनी रही। उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 से 21 जुलाई के बीच अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, नदियों के जलस्तर में वृद्धि और यातायात प्रभावित होने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना आईएमडी के अनुसार मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, शहरी क्षेत्रों में यातायात बाधित होने और कुछ स्थानों पर स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कर्नाटक और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ बारिश मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 19 से 24 जुलाई तक तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं तेलंगाना में 19 से 22 जुलाई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है। पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश दर्ज आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ और मेघालय में 21 सेंटीमीटर तक अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, ओडिशा, बिहार, त्रिपुरा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। आईएमडी की लोगों से अपील मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश और तेज हवाओं वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें। जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।