ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트여기여여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음ipstresser
New Delhi: इंडिया पोस्ट को मिलेगा नया चेहरा, सरकार ने शुभंकर डिजाइन के लिए मांगे सुझाव - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सेंट्रा ग्रीन सोसायटी चुनाव विवाद टला, आज होंगे इलेक्शन, रेजिडेंट ने कोर्ट में दायर की थी याचिका Amritsar: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो हेरोइन और दो विदेशी पिस्तौल बरामद चार वर्षीय बच्चे को अगवा करने के मामले में नया मोड, पिता ने सामने आकर कहा – मैंने बेटे को नहीं अगवा किया, ससुरालियों ने खुद भेजा था भाजपा ने 16 जिलों में नियुक्त किए प्रधान, लुधियाना की कमान सुनील मौदगिल के हाथ Chandigarh: पंजाब में मतदाता सूची अपडेट करने की कवायद तेज, 19 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर New Delhi: सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती New Delhi: अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता Ahmedabad: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 की मौत; 15 घायल New Delhi: मानसून रहेगा सक्रिय: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिन बारिश के आसार Bhopal: एथेनॉल के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा, यह किसान और देश दोनों के हित में: भारतीय किसान संघ New Delhi: गिफ्ट डीड दर्ज कराने के लिए मांगी थी रिश्वत, सीबीआई ने उप-पंजीयक समेत दो को दबोचा New Delhi: 20 दिन के उपवास से बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पोटैशियम स्तर कम मिला
Logo
Uturn Time
देशभर के नागरिक ले सकेंगे हिस्सा, विजेता डिजाइन को मिलेगा आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर का दर्जा
नई दिल्ली (Naren Danu) : देश की सबसे पुरानी संचार सेवाओं में शामिल इंडिया पोस्ट अब अपनी पहचान को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। केंद्र सरकार ने डाक विभाग के लिए आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए देशभर के नागरिकों से रचनात्मक डिजाइन और नाम के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय संचार मंत्रालय के अनुसार, ‘इनोवेट इंडिया मायगव’ प्लेटफॉर्म पर शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसका उद्देश्य ऐसा आकर्षक और प्रभावी शुभंकर तैयार करना है, जो इंडिया पोस्ट की विश्वसनीयता, जनसेवा, डिजिटल बदलाव और आधुनिक कार्यप्रणाली को दर्शा सके। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक भेजे जा सकेंगे डिजाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को अपना मौलिक शुभंकर डिजाइन, उसका नाम और एक संक्षिप्त अवधारणा विवरण ऑनलाइन जमा करना होगा। प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। डिजाइन और नाम के लिए अलग-अलग पुरस्कार सरकार ने विजेता प्रतिभागियों के लिए नकद पुरस्कार भी घोषित किए हैं। शुभंकर डिजाइन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये रखा गया है। वहीं, शुभंकर के नाम चयन के लिए अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें पहला पुरस्कार 25 हजार रुपये, दूसरा 15 हजार रुपये और तीसरा 10 हजार रुपये होगा। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। टिकट से लेकर सोशल मीडिया तक होगा इस्तेमाल चयनित शुभंकर को इंडिया पोस्ट का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसका इस्तेमाल डाक विभाग के प्रचार अभियानों, डाक टिकटों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, सोशल मीडिया और अन्य सरकारी संचार माध्यमों में किया जाएगा। डाक विभाग ने छात्रों, डिजाइनरों, कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों से इस पहल में भाग लेने की अपील की है। विभाग का कहना है कि यह प्रतियोगिता देश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर देगी और इंडिया पोस्ट को नई पहचान देने में मदद करेगी।