Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn배팅의민족
Jalandhar: बिस्त दोआब नहर टूटी, गदईपुर और कालिया कॉलोनी में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 और गिरफ्तार; नौ बच्चे बरामद Chandigarh: पंजाब में ₹1000 महिला योजना और ₹10 लाख इलाज योजना का लाभ चाहिए तो वोटर लिस्ट में नाम जरूरी Jalandhar: बिस्त दोआब नहर टूटी, गदईपुर और कालिया कॉलोनी में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा Chandigarh: पंजाब के रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत, बढ़ेगी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट Chandigarh: पौधे लगाने के आंकड़ों पर चंडीगढ़ प्रशासक का तंज, बोले- गिनती नहीं, पेड़ों की देखभाल जरूरी Phagwara: पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेमिनार Kurukshetra: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जिला कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा प्रचार सचिव कुलवंत सिंह बग्गा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया Panipat: सीटू के नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन Panipat: सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित New Delhi: धमकियों और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच 'काला हिरण' का दूसरा पोस्टर जारी, 17 जुलाई को रिलीज होगा टीज़र Panchkula: एसडीएम की पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील 4 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में सुलह की कोशिशें तेज, चन्नी-रंधावा गुट की आज भूपेश बघेल से बैठक संभव
Logo
Uturn Time
, रेत की बोरियां लगाकर रोका पानी; नहरी विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य
जालंधर (Naren Danu) : बिस्त दोआब नहर एक बार फिर आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। वीरवार देर रात गदईपुर और कालिया कॉलोनी के पास नहर का किनारा टूटने से पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभालते हुए रेत और मिट्टी से भरी बोरियां लगाकर पानी को कॉलोनियों में घुसने से रोकने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे नहर में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। तेज दबाव के कारण नहर का किनारा कमजोर होकर टूट गया और पानी आसपास के खाली प्लॉटों व निचले क्षेत्रों में फैलने लगा। पानी रिहायशी इलाके की तरफ बढ़ता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खुद संभाला बचाव कार्य प्रशासनिक मदद पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। लोगों ने आसपास से रेत और मिट्टी से भरी बोरियां जुटाईं और टूटे हुए हिस्से पर लगाकर पानी के बहाव को रोकने की कोशिश की। कई घंटे की मेहनत के बाद पानी का रुख काफी हद तक कॉलोनियों की ओर जाने से रोक लिया गया। इलाके के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उन्होंने प्रयास नहीं किया होता तो कई घरों में पानी घुस सकता था और बड़ा नुकसान हो सकता था। नहरी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया काम घटना की सूचना मिलने के बाद नहरी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने टूटे हुए हिस्से को बंद करने, पानी के बहाव को नियंत्रित करने और स्थिति सामान्य करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। पहले भी कई बार सामने आ चुकी है समस्या स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिस्त दोआब नहर के ओवरफ्लो और किनारे टूटने की समस्या पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। हर बार लोगों को अपने स्तर पर बचाव करना पड़ता है। इस बार भी कई खाली प्लॉटों में पानी भर गया और पानी घरों की तरफ बढ़ने लगा था। लोगों ने प्रशासन और नहरी विभाग से मांग की है कि नहर के कमजोर हिस्सों की स्थायी और मजबूत मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि हर बरसात में अस्थायी उपाय करने के बजाय अब पक्का समाधान जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।