Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn배팅의민족
New Delhi: धमकियों और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच 'काला हिरण' का दूसरा पोस्टर जारी, 17 जुलाई को रिलीज होगा टीज़र - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 और गिरफ्तार; नौ बच्चे बरामद Chandigarh: पंजाब में ₹1000 महिला योजना और ₹10 लाख इलाज योजना का लाभ चाहिए तो वोटर लिस्ट में नाम जरूरी Jalandhar: बिस्त दोआब नहर टूटी, गदईपुर और कालिया कॉलोनी में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा Chandigarh: पंजाब के रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत, बढ़ेगी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट Chandigarh: पौधे लगाने के आंकड़ों पर चंडीगढ़ प्रशासक का तंज, बोले- गिनती नहीं, पेड़ों की देखभाल जरूरी Phagwara: पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेमिनार Kurukshetra: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जिला कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा प्रचार सचिव कुलवंत सिंह बग्गा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया Panipat: सीटू के नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन Panipat: सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित New Delhi: धमकियों और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच 'काला हिरण' का दूसरा पोस्टर जारी, 17 जुलाई को रिलीज होगा टीज़र Panchkula: एसडीएम की पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील 4 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में सुलह की कोशिशें तेज, चन्नी-रंधावा गुट की आज भूपेश बघेल से बैठक संभव
Logo
Uturn Time
निर्माता अमित जानी बोले— न झुकेंगे, न समझौता करेंगे
नई दिल्ली (रविंद्र आर्य) : लगातार मिल रही धमकियों और दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच फिल्म 'काला हिरण' के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म का दूसरा आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए घोषणा की कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र 17 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने कहा कि कुछ लोग अदालत और गैंगस्टरों की धमकियों का सहारा लेकर फिल्म को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उनका दावा है कि उन्हें पहले फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हटाने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन अब उसी का जवाब देते हुए फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी किया गया है और निर्धारित तिथि पर टीज़र भी रिलीज किया जाएगा। अमित जानी ने कहा कि "हम किसी भी सूरत में 'काला हिरण' से समझौता नहीं करेंगे। यदि कानूनी लड़ाई लड़नी पड़े तो अदालत में पूरी मजबूती से लड़ेंगे और यदि धमकियां मिलती हैं तो उनका भी कानून के दायरे में रहकर सामना करेंगे।" निर्माताओं का कहना है कि फिल्म को लेकर पैदा किए जा रहे विवाद और दबाव के बावजूद उनकी टीम अपने निर्णय पर कायम है। उनका मानना है कि किसी भी रचनात्मक अभिव्यक्ति को धमकियों या भय के आधार पर नहीं रोका जा सकता और कानून पर उन्हें पूरा विश्वास है। जारी किए गए दूसरे पोस्टर में फिल्म का गंभीर और एक्शन से भरपूर अंदाज दिखाई देता है। पोस्टर में मुख्य कलाकार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि नीचे एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म के टीज़र रिलीज की तारीख 17 जुलाई प्रमुखता से दर्शाई गई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 17 जुलाई को रिलीज होने वाला टीज़र 'काला हिरण' की कहानी और उसके प्रमुख किरदारों की पहली विस्तृत झलक दर्शकों के सामने पेश करेगा। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म से जुड़ी आगे की सभी घोषणाएं तय कार्यक्रम के अनुसार जारी की जाएंगी। इस बीच, फिल्म को लेकर कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा संबंधी मुद्दे भी चर्चा में बने हुए हैं। निर्माता पहले ही संबंधित एजेंसियों से सुरक्षा बढ़ाने और धमकियों की जांच कराने की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि वे न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए अपने सभी अधिकारों का कानूनी तरीके से उपयोग करेंगे और फिल्म की रिलीज से पीछे नहीं हटेंगे।