Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn배팅의민족
Chandigarh: पौधे लगाने के आंकड़ों पर चंडीगढ़ प्रशासक का तंज, बोले- गिनती नहीं, पेड़ों की देखभाल जरूरी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 और गिरफ्तार; नौ बच्चे बरामद Chandigarh: पंजाब में ₹1000 महिला योजना और ₹10 लाख इलाज योजना का लाभ चाहिए तो वोटर लिस्ट में नाम जरूरी Jalandhar: बिस्त दोआब नहर टूटी, गदईपुर और कालिया कॉलोनी में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा Chandigarh: पंजाब के रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत, बढ़ेगी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट Chandigarh: पौधे लगाने के आंकड़ों पर चंडीगढ़ प्रशासक का तंज, बोले- गिनती नहीं, पेड़ों की देखभाल जरूरी Phagwara: पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेमिनार Kurukshetra: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जिला कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा प्रचार सचिव कुलवंत सिंह बग्गा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया Panipat: सीटू के नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन Panipat: सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित New Delhi: धमकियों और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच 'काला हिरण' का दूसरा पोस्टर जारी, 17 जुलाई को रिलीज होगा टीज़र Panchkula: एसडीएम की पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील 4 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में सुलह की कोशिशें तेज, चन्नी-रंधावा गुट की आज भूपेश बघेल से बैठक संभव
Logo
Uturn Time
वन महोत्सव में गुलाब चंद कटारिया ने कहा- बढ़ा-चढ़ाकर दावे करना बंद करें, पर्यावरण बचाने के लिए ईमानदार प्रयास जरूरी
चंडीगढ़ (Naren Danu) : वन महोत्सव समारोह की शुरुआत के मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पौधारोपण अभियानों को लेकर अधिकारियों पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि हर साल विभाग लाखों-करोड़ों पौधे लगाने के दावे करता है, लेकिन वास्तविकता में इन पौधों की देखभाल और उनके जीवित रहने पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। कटारिया ने कहा कि केवल आंकड़े पेश करने से पर्यावरण नहीं सुधरेगा। उन्होंने कहा, "हमारा बढ़ा-चढ़ाकर बोलना, गप्पें मारना और झूठ बोलना हमारे जहन में आ गया है। अगर इसे छिपाने की कोशिश करेंगे तो यह अपने आप से धोखा होगा।" उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का ग्रीन कवर बढ़कर 51.6 प्रतिशत हो गया है और यह देश के प्रमुख शहरों में सबसे बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। दिल्ली में सम्मान मिला, लेकिन पहाड़ खाली के खाली रहे प्रशासक ने पुराने पौधारोपण अभियानों का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार कागजों में बड़े-बड़े लक्ष्य पूरे दिखाए जाते हैं, लेकिन जमीन पर स्थिति अलग होती है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी को दिल्ली में सम्मान मिल गया, लेकिन तीन साल बाद भी पहाड़ी क्षेत्र खाली का खाली रह गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जोड़ते हुए कहा कि पेड़ नहीं होंगे तो पानी नहीं होगा और पानी नहीं होगा तो भोजन का संकट पैदा होगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सौभाग्यशाली है कि यहां आज भी 50-50 साल पुराने बरगद जैसे पेड़ मौजूद हैं, जिन्हें हर कीमत पर बचाना होगा। जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता कटारिया ने पर्यावरण में हो रहे बदलावों पर चिंता जताते हुए अमरनाथ गुफा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बर्फ से बनने वाला शिवलिंग पहले लंबे समय तक बना रहता था, लेकिन इस बार तापमान में बदलाव के कारण कुछ ही दिनों में इसके पिघलने की स्थिति सामने आई। डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड बनेगा हरित क्षेत्र नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। यहां पौधों की देखभाल के लिए माली तैनात किए जाएंगे और ट्रीटेड पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जॉगिंग ट्रैक, जिम, प्ले एरिया और वॉकिंग ट्रैक विकसित किए जाएंगे। यहां बांस, बेंजामिना, पीपल, कपूर, पिलखन और फलदार प्रजातियों के करीब 10 हजार पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा 14 एकड़ क्षेत्र को मियावाकी फॉरेस्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रशासक ने अधिकारियों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी लंबी अवधि तक देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की हरियाली वास्तव में बढ़ सके।