Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn배팅의민족
Chandigarh: 'डबल इंजन सरकार ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया', बोले सीएम नायब सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 और गिरफ्तार; नौ बच्चे बरामद Chandigarh: पंजाब में ₹1000 महिला योजना और ₹10 लाख इलाज योजना का लाभ चाहिए तो वोटर लिस्ट में नाम जरूरी Jalandhar: बिस्त दोआब नहर टूटी, गदईपुर और कालिया कॉलोनी में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा Chandigarh: पंजाब के रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत, बढ़ेगी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट Chandigarh: पौधे लगाने के आंकड़ों पर चंडीगढ़ प्रशासक का तंज, बोले- गिनती नहीं, पेड़ों की देखभाल जरूरी Phagwara: पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सेमिनार Kurukshetra: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जिला कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा प्रचार सचिव कुलवंत सिंह बग्गा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया Panipat: सीटू के नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन Panipat: सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित New Delhi: धमकियों और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच 'काला हिरण' का दूसरा पोस्टर जारी, 17 जुलाई को रिलीज होगा टीज़र Panchkula: एसडीएम की पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील 4 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में सुलह की कोशिशें तेज, चन्नी-रंधावा गुट की आज भूपेश बघेल से बैठक संभव
Logo
Uturn Time
डीबीटी कार्यक्रम में कांग्रेस और आप पर साधा निशाना, कहा—पारदर्शी भर्ती से 50 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों का केंद्र गरीब, किसान, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और वंचित वर्ग हैं, जिनके जीवन को बेहतर और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। हरियाणा निवास में आयोजित डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते, जबकि मौजूदा सरकार अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि वर्तमान सरकार ने प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक "गरीबी हटाओ" का नारा दिया, लेकिन गरीबों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 100 गज के प्लॉट देने सहित कई चुनावी वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने पंजाब सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वहां किसानों और युवाओं से किए गए कई वादे अब तक अधूरे हैं। रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले डेढ़ वर्ष में हरियाणा सरकार ने 50 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य में योग्यता के आधार पर भर्ती हो रही है, जिससे युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। पंजाब में नशे की समस्या का उल्लेख करते हुए नायब सैनी ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी इस चुनौती से प्रभावी ढंग से नहीं निपट सकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है तथा हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।