Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Kurukshetra: केडीबी के अंतर्गत तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रखा जाए विशेष फोक्स : विश्राम कुमार मीणा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करना करें सुनिश्चित, सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में कर रही है विकसित
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के माध्यम से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अपने अधीनस्थ तीर्थ स्थलों पर जो विकास कार्य करवा रहा है, उन विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए। इतना ही नहीं सभी विकास कार्य निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरे किए जाएं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को देर सायं केडीबी कार्यालय के सभागार में ज्योतिसर और आसपास के तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नजदीक ब्रह्मसरोवर पर स्ट्रीट फूड हब, पर्यटन विभाग की तरफ से ज्योतिसर में किए जा रहे कार्यों, महाभारत अनुभव केंद्र कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों, दक्ष प्रजापत चौक, एलिवेटेड कॉरिडोर और विश्वकर्मा चौक पर मोगलिटी प्लांट, ब्रह्मसरोवर और एलिवेटेड ट्रैक के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने जैसे विषयों पर फीडबैक ली गई और अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर नियमित रूप से चर्चा करते हैं। इसके साथ ही विकास कार्यों की फीडबैक भी ले रहे हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूरी मेहनत और लग्न के साथ विकास कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इन पर्यटकों को तमाम प्रकार की सुविधाएं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगल, एसडीएम अमन कुमार, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.