Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: अभाविप (ABVP) के स्थापना दिवस पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
राष्ट्र निर्माण, छात्र हित और युवा नेतृत्व में संगठन की भूमिका को सराहा
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने संगठन को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने छात्र हित, राष्ट्र निर्माण और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में परिषद के योगदान की सराहना की। अमित शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित अभाविप युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित कर उन्हें राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने आपातकाल के विरोध से लेकर राष्ट्रीय चुनौतियों के समय हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अभाविप कई दशकों से विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित कर रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसे राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित संगठन बताते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला मंच बताया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिषद से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें समाज और देश के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अभाविप युवाओं में कर्तव्यबोध और सामाजिक सेवा की भावना विकसित कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभाविप को 'ज्ञान, शील और एकता' के मंत्र के साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला संगठन बताया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि परिषद से मिले संस्कार उनके सार्वजनिक जीवन की अमूल्य पूंजी हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छात्र हितों और शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के योगदान की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।