Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Melbourne: भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रणनीतिक साझेदारी को दी नई गति, व्यापार से रक्षा तक कई अहम फैसले - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज़ की शिखर वार्ता में व्यापार, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और शिक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
मेलबर्न (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के बीच गुरुवार को मेलबर्न में तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद हुई संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में नई ऊंचाइयों पर पहुंची है और अब यह और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रयासों से दोनों देशों के संबंधों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया को जीवंत लोकतंत्र, बहुसांस्कृतिक समाज और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की महत्वपूर्ण समुद्री शक्तियां बताते हुए कहा कि साझा दृष्टिकोण और आपसी विश्वास दोनों देशों की साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में लागू हुए आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ECTA) के बाद द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अब दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है, जिससे व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। शिखर वार्ता के दौरान परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण समझौता हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे देश की स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस इनोवेशन कॉरिडोर शुरू करने और समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके तहत रक्षा स्टार्टअप, उद्योगों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। आतंकवाद पर दोनों नेताओं ने एकजुट रुख अपनाते हुए इसे पूरी मानवता के लिए गंभीर खतरा बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों का सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और वैश्विक संघर्षों का समाधान केवल संवाद और कूटनीति से ही संभव है। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय और शिक्षा सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों की पसंदीदा शिक्षा स्थली बना हुआ है और भारत में ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के कैंपस खुलने से दोनों देशों के बीच ज्ञान और कौशल साझेदारी को नई गति मिलेगी। साथ ही छात्रों, पेशेवरों और पर्यटकों के आवागमन को आसान बनाने के लिए भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे।