Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: रोहिणी में नवनिर्मित चार मंजिला इमारत ढही, तीन की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
एक मजदूर को मलबे से जिंदा निकाला, निर्माण में लापरवाही की जांच शुरू
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक नवनिर्मित चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक मजदूर को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि शाम करीब 4:28 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि सेक्टर-16 के जी-4 पॉकेट स्थित मकान नंबर 151-152 की इमारत गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी थी और उसका मलबा सड़क तक फैल गया था। बचाव अभियान के दौरान सबसे पहले 34 वर्षीय मजदूर सद्दाम को जिंदा बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में डॉ. बी.आर. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। रेस्क्यू के दौरान तीन शव भी बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय राम, 20 वर्षीय नूरुल हुदा उर्फ कफे और 51 वर्षीय राम दुआ के रूप में हुई है। राम स्थानीय निवासी और पेशे से दर्जी थे, जबकि नूरुल हुदा उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला मजदूर था। राम दुआ को इमारत मालिक का पिता बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इमारत हाल ही में बनाई गई थी और हादसे के समय उसमें निर्माण से जुड़े कुछ कार्य चल रहे थे। अचानक पूरी इमारत ढह जाने से अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया गया। देर रात तक मलबा हटाने का काम जारी रहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके नीचे कोई अन्य व्यक्ति दबा न हो। पुलिस ने इमारत के निर्माण, नक्शे की स्वीकृति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के पालन की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच में यदि निर्माण में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।