Uturn Time
Breaking
कारपोरेशन ठेकेदारों ने जल सप्लाई प्रोजेक्ट बनाया कमाई का साधन, हर घर से कनेक्शन के नाम पर 6000 तक वसूली, अफसरों की अनदेखा या कुछ और New Delhi: दिल्ली-पंजाब में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार Kolkata: ममता बनर्जी से मिलीं जया बच्चन, सियासी हलकों में तेज हुईं अटकलें Amritsar: अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, महिला समेत तीन यात्री गिरफ्तार New Delhi: अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, कार्गो जहाज पर समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम New Delhi: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे मार्गेरिटा व हसनैन New Delhi: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने सरकार को घेरा New Delhi: भारत-जापान निवेश को नई रफ्तार, पीएमओ करेगा ‘जापान बिजनेस वीक’ का आयोजन New Delhi: भाजपा का गांधी-वाड्रा परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जांच की उठाई मांग New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच हो: केसी वेणुगोपाल का प्रधानमंत्री को पत्र New Delhi: लखनऊ प्लांट से बढ़ी ब्रह्मोस की ताकत, मिसाइल उत्पादन में 20% का इजाफा New Delhi: मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति ने राज्य को झोंका आग में
Logo
Uturn Time
समर्थकों का दावा— शुगर लेवल 60 तक पहुंचा, ब्लड प्रेशर भी गिरा; ओपन लाइब्रेरी हटाने को लेकर दिल्ली पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप, कार्रवाई की मांग।
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। समर्थकों का दावा है कि लगातार पांच दिनों के उपवास के कारण उनका शुगर लेवल 60 तक पहुंच गया है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य से काफी नीचे आ गया है। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होती जा रही है। वहीं, समर्थकों ने कहा कि यदि उनकी सेहत को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस बीच, वांगचुक की पत्नी भी जंतर-मंतर पहुंचीं और उनका हौसला बढ़ाया। प्रदर्शनकारियों ने इसे संघर्ष के दौरान परिवार के समर्थन का प्रतीक बताया। प्रदर्शन के दौरान एक और विवाद सामने आया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, दो युवाओं ने मौके पर एक ओपन लाइब्रेरी शुरू करने का प्रयास किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे हटवा दिया। आरोप है कि इस दौरान एसीपी अजय शर्मा और उनकी टीम ने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया और छत्रपति शिवाजी महाराज तथा भगत सिंह सहित अन्य विषयों की किताबें जमीन पर फेंक दीं। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग की। हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर यह विरोध प्रदर्शन पिछले 13 दिनों से जारी है। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। नोट: इस खबर में वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति और दिल्ली पुलिस पर लगाए गए आरोप प्रदर्शनकारियों और सोशल मीडिया पोस्ट के दावों पर आधारित हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।