Uturn Time
Breaking
कारपोरेशन ठेकेदारों ने जल सप्लाई प्रोजेक्ट बनाया कमाई का साधन, हर घर से कनेक्शन के नाम पर 6000 तक वसूली, अफसरों की अनदेखा या कुछ और New Delhi: दिल्ली-पंजाब में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार Kolkata: ममता बनर्जी से मिलीं जया बच्चन, सियासी हलकों में तेज हुईं अटकलें Amritsar: अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, महिला समेत तीन यात्री गिरफ्तार New Delhi: अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, कार्गो जहाज पर समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम New Delhi: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे मार्गेरिटा व हसनैन New Delhi: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने सरकार को घेरा New Delhi: भारत-जापान निवेश को नई रफ्तार, पीएमओ करेगा ‘जापान बिजनेस वीक’ का आयोजन New Delhi: भाजपा का गांधी-वाड्रा परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जांच की उठाई मांग New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच हो: केसी वेणुगोपाल का प्रधानमंत्री को पत्र New Delhi: लखनऊ प्लांट से बढ़ी ब्रह्मोस की ताकत, मिसाइल उत्पादन में 20% का इजाफा New Delhi: मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति ने राज्य को झोंका आग में
Logo
Uturn Time
प्रदीप भंडारी बोले— कई भूमि मामलों की जांच ईडी समेत विभिन्न एजेंसियां कर रहीं; उत्तराखंड की बुजुर्ग महिला के आरोपों का किया जिक्र, निष्पक्ष जांच की मांग।
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और गांधी-वाड्रा परिवार पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े कई भूमि मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं और कई मामले अदालतों में लंबित हैं। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भंडारी ने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का मकसद राजनीति या कारोबार नहीं, बल्कि जमीनों पर कब्जा करना रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के किच्छा स्थित खान फार्म एस्टेट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह चार एकड़ भूमि मूल रूप से कुलसुम खान के नाम दर्ज है, जहां उनकी 90 वर्षीय बहन नसरीन खान रहती हैं। भंडारी ने दावा किया कि नसरीन खान ने आरोप लगाया है कि कुछ कांग्रेस नेता वाड्रा परिवार के लिए उनकी जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि ये आरोप सही हैं तो यह अत्यंत गंभीर मामला है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार ने कथित तौर पर आम लोगों की जमीनों पर कब्जा कर संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने संबंधित जांच एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। (नोट: भाजपा ने ये आरोप प्रेस वार्ता में लगाए हैं। इस पर कांग्रेस या रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई थी।)