Uturn Time
Breaking
कारपोरेशन ठेकेदारों ने जल सप्लाई प्रोजेक्ट बनाया कमाई का साधन, हर घर से कनेक्शन के नाम पर 6000 तक वसूली, अफसरों की अनदेखा या कुछ और New Delhi: दिल्ली-पंजाब में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार Kolkata: ममता बनर्जी से मिलीं जया बच्चन, सियासी हलकों में तेज हुईं अटकलें Amritsar: अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, महिला समेत तीन यात्री गिरफ्तार New Delhi: अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, कार्गो जहाज पर समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम New Delhi: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे मार्गेरिटा व हसनैन New Delhi: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने सरकार को घेरा New Delhi: भारत-जापान निवेश को नई रफ्तार, पीएमओ करेगा ‘जापान बिजनेस वीक’ का आयोजन New Delhi: भाजपा का गांधी-वाड्रा परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जांच की उठाई मांग New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच हो: केसी वेणुगोपाल का प्रधानमंत्री को पत्र New Delhi: लखनऊ प्लांट से बढ़ी ब्रह्मोस की ताकत, मिसाइल उत्पादन में 20% का इजाफा New Delhi: मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति ने राज्य को झोंका आग में
Logo
Uturn Time
खरगे की ओर से हुए नामित; भारत सरकार की तरफ से विदेश राज्यमंत्री पवित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन भी होंगे शामिल
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वयं कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के कारण खुर्शीद को आधिकारिक प्रतिनिधि नामित किया है। सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को बताया कि वह विशेष विमान से तेहरान रवाना होंगे और अंतिम संस्कार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में कांग्रेस की ओर से हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि ईरानी अधिकारियों को उनके प्रतिनिधित्व की जानकारी दे दी गई है। खुर्शीद ने बताया कि अंतिम संस्कार समारोह के लिए कई देशों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन सीमित सीटों के कारण अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल में और कौन-कौन शामिल होंगे। ईरान ने भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। भारत सरकार की ओर से विदेश राज्यमंत्री पवित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भी तेहरान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धांजलि सभा तेहरान के इमाम खुमैनी मोसाला प्रार्थना हॉल में होगी, जबकि अंतिम यात्रा तेहरान और कोम से होकर गुजरेगी। 9 जुलाई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक की रस्म पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई लगभग 36 वर्षों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। उनके निधन के बाद देश में कई दिनों तक राजकीय शोक घोषित किया गया है।