राजेश बाघा बोले—नशे के खिलाफ जन आंदोलन शुरू होगा
पंजाब में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान की घोषणा
पंजाब में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान की घोषणा
जालंधर (दलजीत अजनोहा) : अनुसूचित जाति उद्यमी सशक्तिकरण फ़ोरम के मुख्य सलाहकार और भूतपूर्व चेयरमैन पंजाब राज्य कमिशन अनुसूचित जातियों श्री राजेश बाघा जी ने कहा है कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए युवाओं को जल्दी ही पंजाब के सभी ज़िले में अवेयरनेस कैंप लगाए जाएंगे इन कैंपों में नौजवानों को रोज़गार से जुड़ा जाएगा और नशे से बचने के लिए अवेयर किया जाएगा।
पंजाब के नौजवानों उन्होंने कहा कि हर माह में नशे के कारण मौतों होती हैं, जो पंजाब के लिए बड़े ही चिंता की बात है। जो पंजाब पूरे विश्व में अपनी संस्कृति और सभ्यता के बारे में जाना जाता है, जहां के युवा देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है!