Uturn Time
Breaking
निगम के और SE पर टेंडरों में घोटाले के लगे आरोप, रिश्तेदारों को ठेकेदार बना करोड़ों के काम दिलाए, सीएम को शिकायत कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा, एक युवक का सिर फौड़ा मंत्रियों से हो रहे सवाल; लेकिन प्रधानमंत्री इस दायरे से बाहर हैं भारत का बड़ा फ्यूल ट्रायल; इथेनॉल मिक्सिंग एक प्रयोग: सरकार ने एससी से कहा “शिक्षा बचाओ-भविषय बचाओ” नारे तले कांग्रेस खोलेगी केंद्र सरकार खिलाफ मोर्चा, लुधियाना में प्रैस कांफ्रेस के बाद ऐलान Panipat: कबीर कोहिनूर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्य सेवी रामेश्वर दास Panipat: यमुना किनारे बसे 19 गांवों में बाढ़ से निपटने की व्यापक तैयारीयां, प्रशासन अलर्ट: उपायुक्त Panipat: चीनी मिल आगामी पिराई सत्र को पारदर्शिता और दक्षता के साथ संचालित करना मिल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य: उपायुक्त Panipat: रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया Hoshiarpur: ब्यास बांध का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया, तकनीकी कार्यशाला का आयोजन Hoshiarpur: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन ने समस्त डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दी शुभकामनाएं Hoshiarpur: बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों ने बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में विशाल रोष धरना दिया
Logo
Uturn Time
साहित्य साधना और समाज सेवा का मिला सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए साहित्य सेवी रामेश्वर दास
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सामाजिक कार्यकर्ता एवं मन की उड़ान साहित्यिक संस्था (रजि.) करनाल हरियाणा के संस्थापक रामेश्वर दास को राजस्थान के नागौर जिले स्थित अखिल भारतीय कबीर मठ, बड़ी खाटू में आयोजित भव्य कबीर जयंती महोत्सव-2026 के अवसर पर समाजसेवा, हिन्दी भाषा,साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए " कबीर कोहिनूर राष्ट्रीय सम्मान " से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में श्री मठ कांशी से श्री राघव दास महाराज, भारत भूषण डॉ.नानक दास महाराज,भामाशाह मेघराज सिंह रायल,स्पेन निवासी युरोपियन अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक सिल्विया डे ला रोजा सांजो, पद्मश्री कालूराम बामनिया, स्पेन से आध्यात्मिक विश्व गुरु महर्षि उमेश योगी, देहरादून से पद्मश्री डॉ.भूपेंद्र कुमार,नागौर से पद्मश्री हिम्मताराम भांभू,संस्कार न्यूज़ के प्रधान संपादक विजय कुमार शर्मा तथा अनेक गणमान्य विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में रामेश्वर दास को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश के 11 राज्यों से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों,साहित्यिक कार्यों एवं शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रामेश्वर दास सामाजसेवा,हिंदी भाषा और साहित्य के संवर्धन एवं साहित्य सेवा के लिए कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि रामेश्वर दास पिछले 25 वर्षों से सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों एवं पिछले 5 वर्षों से साहित्यिक कार्यों के माध्यम से समाज में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू का आभार व्यक्त किया। साहित्यकारों, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने रामेश्वर दास को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।