पंजाब/यूटर्न/30 जून। पंजाब में सभी सरकारी स्कूलों की छुटिटयां 30 जून को खत्म होने जा रही है। जिसके चलते आज यानि कि एक जुलाई से स्कूल रेगुलर खुलेगें। हालांकि पहले क्यास लगाए जा रहे थे कि गर्मी बढ़ने पर छुटिटयां बढ़ा दी जाएगी। लेकिन इस साल गर्मी ज्यादा न पड़ने के चलते सरकार ने छुटिटयां नहीं बढ़ाई। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल हेड्स को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खुलने से पहले साफ सफाई करवाई जाए। स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था की जाए ताकि स्टूडेंट्स व स्टाफ को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। राज्यभर के स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक गर्मियों की छुटि्टयां थी।
----