Uturn Time
Breaking
निगम के और SE पर टेंडरों में घोटाले के लगे आरोप, रिश्तेदारों को ठेकेदार बना करोड़ों के काम दिलाए, सीएम को शिकायत कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा, एक युवक का सिर फौड़ा मंत्रियों से हो रहे सवाल; लेकिन प्रधानमंत्री इस दायरे से बाहर हैं भारत का बड़ा फ्यूल ट्रायल; इथेनॉल मिक्सिंग एक प्रयोग: सरकार ने एससी से कहा “शिक्षा बचाओ-भविषय बचाओ” नारे तले कांग्रेस खोलेगी केंद्र सरकार खिलाफ मोर्चा, लुधियाना में प्रैस कांफ्रेस के बाद ऐलान Panipat: कबीर कोहिनूर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्य सेवी रामेश्वर दास Panipat: यमुना किनारे बसे 19 गांवों में बाढ़ से निपटने की व्यापक तैयारीयां, प्रशासन अलर्ट: उपायुक्त Panipat: चीनी मिल आगामी पिराई सत्र को पारदर्शिता और दक्षता के साथ संचालित करना मिल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य: उपायुक्त Panipat: रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया Hoshiarpur: ब्यास बांध का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया, तकनीकी कार्यशाला का आयोजन Hoshiarpur: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन ने समस्त डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दी शुभकामनाएं Hoshiarpur: बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों ने बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में विशाल रोष धरना दिया
Logo
Uturn Time
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान को लेकर विवाद, केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : कांग्रेस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि सदन में दी गई जानकारी बाद में सामने आई तथ्यों से मेल नहीं खाती। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दावा किया कि रक्षा मंत्री ने जुलाई 2025 में सदन में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैनिकों को कोई क्षति नहीं हुई। जबकि बाद में सेना की ओर से छह जवानों के शहीद होने की जानकारी सार्वजनिक की गई। वेणुगोपाल ने इस कथन को संसद को गुमराह करने का मामला बताते हुए कहा कि यह गंभीर संसदीय अवमानना और विशेषाधिकार हनन की श्रेणी में आता है। उन्होंने अपने पत्र के साथ लोकसभा की 28 जुलाई 2025 की कार्यवाही का एक अंश भी संलग्न किया है, जिसमें रक्षा मंत्री के बयान का हवाला दिया गया है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि सदन में गलत जानकारी दी गई, जिससे शहीद जवानों के परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि यदि मंत्रियों द्वारा संसद में दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत हो, तो यह लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।