Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पीएम मोदी 2029 में भी देश में प्रधान सेवक के रूप में चौथी बार काम करेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Chandigarh: एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण Ludhiana: लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए: हरजोत सिंह बैंस Amritsar: कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से पूरे होने वाले परियोजनाओं की रखी आधारशिला Chandigarh: मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा New Delhi: एमसीडी और सीआरआरआई के बीच समझौता, दिल्ली में सड़कें होंगी बेहतर New Delhi: फ्रांस में 14 जून को ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों Hisar: लाखों की ज्वैलरी चोरी करने वाले गिरोह पर हांसी पुलिस का शिकंजा Gurugram: एंटी करप्शन की कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल पकड़ी गई भाजपा जिला प्रधान उम्मीदवार के भाई और पूर्व पार्षद के बेटे ने चलाई गोलियां, अहाते पर 30 रुपए को लेकर हुआ विवाद, 2 गिरफ्तार Phagwara: सुमन शर्मा बनीं आम आदमी पार्टी महिला विंग जिला कपूरथला की प्रधान Kalayat: नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में थाना कलायत पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार
Logo
Uturn Time
कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, अमृतसर
जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी
पानी की निकासी के लिए बनेगी साइड ड्रेन – ई.टी.ओ.
जंडियाला गुरु बाईपास पर बनेगा पुल
अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के गांवों और शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के निवासियों के लिए एक और खुशखबरी देते हुए एक साइड ड्रेन का निर्माण किया जाएगा, जिससे जंडियाला गुरु शहर में लंबे समय से चली आ रही पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा। इन शब्दों का प्रकटावा लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज जंडियाला गुरु में साइड ड्रेन की आधारशिला रखते समय किया। उन्होंने कहा कि इस ड्रेन पर लगभग 9.31 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा इसे 6 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंडियाला गुरु जी.टी. रोड पर बरसात के दौरान पानी जमा हो जाता था, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी होती थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से जंडियाला-वैरोवाल सड़क पर बनने वाले पुल की भी आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि गांव गुणोवाल में 81.67 लाख रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी समय सीमा भी 6 माह निर्धारित की गई है तथा संबंधित ठेकेदार को कार्य आवंटित किया जा चुका है। श्री ई.टी.ओ. ने कहा कि पुल के निर्माण से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। श्री ई.टी.ओ. ने आधारशिला रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि जनता को आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों से कोई समझौता न किया जाए तथा कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करके जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विकास कार्यों की निरंतर निगरानी कर रही है ताकि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 81.67 लाख रुपये की लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही यातायात संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से विशेष रूप से गांव गुणोवाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय निवासियों ने पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परियोजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर सरदार अमरीक सिंह सोढ़ी, श्री सुरिंदर सोनू, मनजिंदर हैप्पी, पार्षद सरदार नरेंद्र सिंह निंदा, अवतार सिंह काला, राज कुमार मल्होत्रा, सरदार सतिंदर सिंह, अमन विरक, मनजिंदर भीड़ी, चेयरमैन गुरविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।