लुधियाना/यूटर्न/11 जून। रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन लुधियाना के आह्वान पर शहर के कुछ हिस्सों में 12 जून से 16 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के चलते मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। इस दौरान आम बाजारों में स्थित अधिकांश दवा दुकानों पर ताले लगे रहेंगे। हालांकि, मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बड़े अस्पतालों, नर्सिंग होम और प्रमुख क्लीनिकों के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। यहां पर जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक दवाइयों का पहले से ही प्रबंध कर लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
----