सैनी सरकार का बड़ा फैसला, हजारों करोड़ के नुकसान पर लगेगी रोक
किसानों को बड़ी राहत, Haryana में 20 लाख मीट्रिक टन के नए वेयरहाउस बनाए जाएंगे
किसानों को बड़ी राहत, Haryana में 20 लाख मीट्रिक टन के नए वेयरहाउस बनाए जाएंगे
चंडीगढ़: हरियाणा में अनाज के नुकसान को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 लाख मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम बनाने के निर्देश दिए हैं। यह योजना हरियाणा विजन-2047 के तहत लागू की जाएगी, जिसका उद्देश्य भंडारण व्यवस्था को मजबूत करना और किसानों की मेहनत को सुरक्षित रखना है।
समीक्षा बैठक में सामने आया कि खुले में भंडारण के कारण हर साल 4 से 5 प्रतिशत तक अनाज खराब हो जाता है। वर्तमान में राज्य की भंडारण क्षमता 66 लाख मीट्रिक टन है, जिसे बढ़ाकर 130 लाख मीट्रिक टन तक ले जाने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गोदामों का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया जाए और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं को भी बढ़ाया जाए। इसके साथ ही सभी गोदामों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की योजना भी बनाई गई है, जिससे ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार मंडियों में आधुनिक तकनीक जैसे कन्वेयर बेल्ट लागू करने पर भी काम करेगी, जिससे श्रमिकों का काम आसान होगा। इस योजना से अगले पांच वर्षों में 3000 से 5000 करोड़ रुपये तक के नुकसान को रोका जा सकेगा।