अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सक्रियता, S. Jaishankar की उच्चस्तरीय बैठक दक्षिण अफ्रीका में
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल माशाटाइल के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
बैठक में भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडलों के बीच व्यापार, निवेश, एमएसएमई, डिजिटल अवसंरचना और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और गहरा करने तथा मौजूदा साझेदारी को नए स्तर तक ले जाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।
इसके साथ ही वैश्विक और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। बैठक को दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।