Uturn Time
Breaking
Shimla: हिमाचल में अब घर बैठे जनगणना, 1 जून से ऑनलाइन सुविधा, 33 सवाल ऑनलाइन भर सकेंगे Shimla: नीट विवाद पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 1-2 जून को कांग्रेस करेगी विरोध, सौंपेगी ज्ञापन New Delhi: भारत-चीन के बीच संवाद प्रक्रिया फिर सक्रिय, सीमा विवाद पर बातचीत के नए दौर की तैयारी New Delhi: नीट परीक्षार्थियों को 21 जून को दिल्ली परिवहन निगम बसों में मुफ्त यात्रा: रेखा गुप्ता New Delhi: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं: सरकार Amritsar: एनसीबी ने बढ़ाई दबिश, 18 किलो ड्रग्स मामले में फरार आरोपी पर रखा 1 लाख का इनाम Gurugram: गुरुग्राम में मतदाताओं की संख्या में इजाफा, 251 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित Gurugram: गुरुग्राम में साइबर क्राइम पर बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड का खुलासा, चार आरोपी काबू Sonipat: हरियाणा खेल विश्वविद्यालय केस में निशांत गौतम की मौत के मामले में विशेष जांच टीम बनी Sirsa: सिरसा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ महिला तस्कर समेत दो आरोपी गिरफ्तार Sonipat: कालूपुर में पेंट फैक्ट्री में आग से हड़कंप, पेंट फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान Panipat: बढ़ते तापमान से पशु पालक पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर रहे सजग: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/29 मई। सिंगला एनक्लेव पक्खोवाल रोड स्थित सिद्धपीठ मां बगलामुखी धाम में सर्व कार्य सिद्धि यज्ञ का भव्य आयोजन महंत प्रवीण चौधरी के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया । यज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां बगलामुखी के चरणों में बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं और परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगल कामना की प्रार्थना की। यज्ञ के दौरान एससी कमीशन पंजाब के चैयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी व समाजसेवी अनमोल क्वात्रा ने नतमस्तक होकर मां बगलामुखी का आर्शीवाद प्राप्त किया। महंत प्रवीण ने उपस्थित मां बगलामुखी के भक्तों को यज्ञ के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि विधि-विधान से किए गए यज्ञ और मंत्र जाप का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि मां बगलामुखी की कृपा से भक्तों के सभी कार्य सिद्ध होते हैं तथा जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस अवसर पर मनप्रीत छतवाल, सुनील महाजन, रमन घई, जतिन्द्र सूद, मोहित सूद, सुधीर महाजन, गौरव कालिया, सुनील हांडा, जतिन सूद, संदीप सूद, तरुण चौधरी, परमवीर चौधरी, नरिन्द्र सिंगला, इकबाल सिंह, बलजीत त्रिखा, गौतम सचदेवा, नरिन्द्र महाजन, अंकुश सिंगला, चेतन टंडन, साहिल सिंगला, राज सोंलकी, पंकज गुप्ता, दीपक गर्ग, दिनेश रल्ली, वरूण जैन, मनीष गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रवेश चड्ढा, रमन शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे। ---