-कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के एजेंडे की 12 शिकायतों में से 6 शिकायतों का मौके पर किया समाधान
-डीआर अगली बैठक से पहले दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी में मैनेजर सस्पेंड व अन्य कार्रवाई पर ले फैसला
-विक्रेता द्वारा बेचने के बाद मकान पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम को धारा 164, 165 के स्पीकिंग ऑर्डर जारी करने के दिए निर्देश
-मंत्री ने गलत तरीके से डिपो संचालन करने वाले को शामिल तफ्तीश और इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश
-अंसल सुशांत सिटी मामले में अधिकारियों की गठित कमेटी को 15 दिन में करनी होगी रिपोर्ट पेश
-डीआर अगली बैठक से पहले दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी में मैनेजर सस्पेंड व अन्य कार्रवाई पर ले फैसला
-विक्रेता द्वारा बेचने के बाद मकान पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम को धारा 164, 165 के स्पीकिंग ऑर्डर जारी करने के दिए निर्देश
-मंत्री ने गलत तरीके से डिपो संचालन करने वाले को शामिल तफ्तीश और इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश
-अंसल सुशांत सिटी मामले में अधिकारियों की गठित कमेटी को 15 दिन में करनी होगी रिपोर्ट पेश
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एआर को निर्देश जारी किए कि वो डीग-खरींडवा पैक्स में अवैध तरीके से भर्ती करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाएं। इसके साथ ही दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी में मैनेजर सस्पेंड व अन्य कार्रवाई में अगली बैठक से पहले डीआर कोर्ट का फैसला करें और बैठक में रिपोर्ट के साथ मौजूद हों।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एजेंडे में रखी गई 12 शिकायतों में से 6 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया और लंबित 6 शिकायतों पर तुरंत जांच करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बैठक में पहुंचे सभी अतिथियों को स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विष्णु कॉलोनी थानेसर निवासी सोम प्रकाश की शिकायत पर एसडीएम को धारा 164, 165 के स्पीकिंग आदेश जारी करने के निर्देश दिए। सोम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि उसके मकान पर विक्रेता जबरन कब्जा करके बैठा है। उसको उसके मकान का कब्जा दिलावाया जाए।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि वो गलत तरीके से डिपो का संचालन करने वाले नरेश गर्ग को शामिल तफ्तीश करें और इस मामले में शामिल फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार करें।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अंसल सुशांत सिटी प्रधान की शिकायत पर जांच के लिए कमेटी का गठन किया। इसमें डीएमसी, डीटीपी, ईओ एचएसवीपी, जनस्वास्थ्य व बिजली विभाग एक्सईएन को शामिल किया। कमेटी 15 दिनों में अंसल सुशांत सिटी के नागरिकों से बातचीत करके रिपोर्ट तैयार करके उपायुक्त को पेश करेगी। इस दौरान कोर्ट व अन्य कागजात का भी गहन निरीक्षण किया जाए।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत निवासी राजपाल खुराना की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वो दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई करें और जो पैसा देना बनता है वो डा. सुभाष गर्ग से लिखित में लें। मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर पेश करें।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव अजरानी निवासी संतोष कुमार की शिकायत पर बीडीपीओ थानेसर को निर्देश दिए कि वो 15 दिनों में प्रार्थी को पेमेंट करें। इसके साथ ही प्रार्थी को कहा कि पेमेंट न हो तो दोबारा आ जाना। यह मेरा विभाग है चिंता करने की जरुरत नहीं है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ग्राम पंचायत तंगोर की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि वो जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके सडक़ के टुकड़े का निर्माण करें, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके साथ ही ग्रामीणों को कहा कि वो अधिकारियों पर भरोसा रखें।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शाहाबाद मारंकडा निवासी एवं वेलफेयर सोसायटी के प्रधान जसपाल सिंह की शिकायत पर एसडीएम शाहाबाद को कमेटी बनाकर इस मामले की जांच की जाए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क पर किए गए सभी प्रकार की कब्जे को हटवाया जाए। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस्माइलाबाद निवासी राजकुमार की शिकायत पर नगर पालिका के अधिकारियों को आदेश दिए कि वो कोर्ट से केस वापस लेकर अवैध कब्जा को हटवाएं।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कुरुक्षेत्र निवासी अनूप सिंह की शिकायत पर जीएम रोडवेज को कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से यमुनानगर के लिए शाम 7 बजे इलेक्ट्रिक बस को शुरू करने के निर्देश दिए। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव प्रतापगढ़ निवासी हरपाल सिंह व डोडा खेडी निवासी राजपाल और राजेंद्र की शिकायत को दोनों पक्षों के आपसी समझौते पर बंद किया।
इस मौके पर थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मंदीप सिंह चट्ठा, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम शंभू राठी, एसडीएम अनिल कुमार दून, जिप सीईओ वीरेंद्र चौधरी, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, शुगर मिल एमडी धीरज चहल, नगराधीश आशीष कुमार, सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।