Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी
धर्मशाला: Himachal Pradesh में 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अंतिम तिथि 1 जून निर्धारित की गई है। शिक्षा बोर्ड के अनुसार, जो विद्यार्थी किसी विषय में अनुत्तीर्ण रहे हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित विद्यालयों एवं संस्थानों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जून 2026 निर्धारित की गई है, जबकि 1000 विलंब शुल्क सहित आवेदन 5 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में “आवश्यक सुधार” श्रेणी के अंतर्गत वे विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने पांच अनिवार्य विषयों में से कम से कम तीन विषय उत्तीर्ण किए हैं। ऐसे विद्यार्थी अधिकतम दो अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा दे सकेंगे तथा पूर्व में उत्तीर्ण एक विषय में सुधार परीक्षा देने के लिए भी पात्र होंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि “वैकल्पिक सुधार” श्रेणी के अंतर्गत वे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने सभी अनिवार्य विषय उत्तीर्ण कर लिए हैं और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को अधिकतम तीन विषयों में सुधार परीक्षा देने की अनुमति होगी। उन्होंने आगे बताया कि “कंपार्टमेंट” श्रेणी के विद्यार्थी बोर्ड के वर्तमान नियमों के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर प्रदर्शन सुधार हेतु वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने जमा दो परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और एक अथवा अधिक विषयों में अंक सुधार करना चाहते हैं।