Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hisar: हिसार पुलिस ने गुम मोबाइलों का किया सफल रिटर्न ऑपरेशन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
15 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों तक पहुंचे, पुलिस की अहम पहल
हिसार: पुलिस ने एक सराहनीय पहल के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे हैं। पुलिस ने विभिन्न शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ये मोबाइल फोन अलग-अलग जगहों से गुम हुए थे, जिन्हें तकनीकी जांच और ट्रैकिंग की मदद से खोजा गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार काे अपने कार्यालय में मोबाइल फोन के असली मालिकों को बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस एवं साइबर सुरक्षा शाखा का धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा में प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिन पर गंभीरता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाती है। आधुनिक तकनीकी संसाधनों और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी पीएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण एवं सिपाही कुलदीप, अजय व गोविंद की टीम ने मेहनत, लगन एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए इन मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया और इस पहल को सराहनीय बताया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।